समुद्री सुरक्षा की परीक्षा लेगी नौसेना, शुरू हुआ तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल-26, 19 नवंबर तक चलेगा अभियान

Naseem Al Bahr Exercise India Oman: तटीय सुरक्षा को परखने के लिए मेगा अभ्यास 'सी विजिल-26' शुरू। वहीं अरब सागर में भारत और ओमान की नौसेना ने किया संयुक्त युद्धाभ्यास।
'Sea Vigil-26' coastal security exercise, led by the Indian Navy, begins
भारतीय नौसेना अभ्यास शुरूफोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारतीय नौसेना के नेतृत्व में 'सी विजिल-26' तटीय सुरक्षा अभ्यास शुरू।

  • महाराष्ट्र के समुद्री तटों पर नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस की संयुक्त निगरानी।

  • अरब सागर में भारत और ओमान की नौसेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया।

Sea Vigil 26 Coastal Defense Exercise: समुद्री सीमाओं को अभेद्य बनाने और देश की तटीय सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए भारतीय नौसेना के नेतृत्व में अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास 'सी विजिल-26' का आगाज हो गया है। गत मंगलवार से 19 नवंबर तक दो चरणों में चलने वाले इस महाअभियान में देश के सभी तटीय राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां एक साथ मिलकर समुद्री चुनौतियों से निपटने की अपनी क्षमताओं का परीक्षण करेंगी।

मुंबई शहर में हुए 26/11 के आतंकी हमलों के बाद समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों को परखने के उद्देश्य से 2018 में इस अभ्यास की शुरुआत की गई थी। भारत की संपूर्ण तटरेखा और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में फैले इस अभियान में मछुआरा और तटीय समुदाय भी भागीदारी करेंगे।

भौगोलिक विस्तार और एजेंसियों की भागीदारी के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें नौसेना, तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा पुलिस और सीमा शुल्क विभाग सहित कई समुद्री एजेंसियां हिस्सा लेंगी।

रक्षा, गृह, बंदरगाह, पेट्रोलियम और मत्स्य पालन मंत्रालयों की कुल 21 एजेंसियों के सहयोग से इसका संचालन हो रहा है। सी विजिल को नौसेना के द्विवार्षिक थिएटर लेवल रेडीनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज की तैयारी के रूप में भी देखा जाता है।

दोनों अभ्यास मिलकर तटीय रक्षा से लेकर गहरे समुद्र तक की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को परखते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा यह अभ्यास देश की समुद्री और राष्ट्रीय सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ करने का ठोस अवसर प्रदान करेगा।

'Sea Vigil-26' coastal security exercise, led by the Indian Navy, begins
महाराष्ट्र में 11 महीनों में 612 करप्शन ट्रैप, ACB का एक्शन, 875 आरोपी 3.32 करोड़ की रिश्वत का पर्दाफाश

महाराष्ट्र के तटों पर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा, हो रहा मूल्यांकन

इस महाअभियान का यह पांचवां संस्करण है। इसके पहले चरण में 17 नवंबर तक तटीय रक्षा और सुरक्षा तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण के तहत 18 और 19 नवंबर को समुद्री अभ्यास संपन्न होगा। इस अभ्यास के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र में भी तटीय सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। 17 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, मत्स्य पालन विभाग, तटीय पुलिस, सीमा शुल्क और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की संयुक्त टीमें आपसी तालमेल से जुटी है।

'Sea Vigil-26' coastal security exercise, led by the Indian Navy, begins
मुंबई से ही उड़ान भरेंगे विदेशी विमान! नवी मुंबई शिफ्टिंग पर सीएम फडणवीस का ऐतराज, केंद्र को लिखा पत्र

अरब सागर में भारत-ओमान का शक्ति प्रदर्शन

अरब सागर में समुद्री सुरक्षा और आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी ने संयुक्त समुद्री अभ्यास किया। 'नसीम अल बह' यानी सी ब्रीज अभ्यास के इस 15वें संस्करण में भारत के युद्धपोत आईएनएस सूरत और ओमान के अल-मुअज्जर ने हिस्सा लिया। इस दौरान संयुक्त अभियानों, जहाजों की तलाशी और तकनीकी अनुभवों के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान दिया गया। अभ्यास के बंदरगाह चरण में दोनों नौसेनाओं के विशेषज्ञ दलों ने विस्फोटक पदार्थों को निर्षक्रय करने, समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने और जल विज्ञान सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वहीं, समुद्री चरण में दोनों युद्धपोतों ने संदिग्ध

जहाजों पर चढ़कर जांच करने, तलाशी लेने और सामग्री जब्त करने का सजीव अभ्यास किया। साथ ही दोनों देशों के नौसैनिकों ने एक-दूसरे के युद्धपोतों पर जाकर कार्यप्रणाली का अनुभव लिया। भारत और ओमान की समुद्री साझेदारी को प्रगाढ़ करने वाले इस अभ्यास से केंद्र सरकार के 'महासागर' विजन को भी नई मजबूती मिली है।