भारत-ओमान नौसेना के बीच नसीम अल बह्र अभ्यास का 15वां संस्करण आयोजित, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ा सहयोग

Naseem Al Bahr Naval Exercise: भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास नसीम अल बह्र का 15वां संस्करण संपन्न। आईएनएस सूरत और अल-मुअज्जर ने युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया।
The 15th ‘Naseem Al Bahr’ exercise between the Indian Navy and the Royal Navy of Oman has been conducted
नसीम अल बह्र नौसैनिक अभ्यासफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच 15वां ‘नसीम अल बह्र’ अभ्यास आयोजित।

  • INS सूरत और अल-मुअज्जर ने संयुक्त समुद्री अभियान में हिस्सा लिया।

  • अभ्यास से दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

India Oman Bilateral Maritime Exercise: भारत और ओमान के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ का 15वां संस्करण आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच हुए इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन तालमेल बढ़ाना, पेशेवर सहयोग को प्रोत्साहित करना और एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझना है। ‘नसीम अल बह्र’ का अर्थ समुद्री हवा है।

इस अभ्यास के तहत बंदरगाह और समुद्री, दोनों चरणों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान से लेकर संयुक्त समुद्री अभियानों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल रहीं।

The 15th ‘Naseem Al Bahr’ exercise between the Indian Navy and the Royal Navy of Oman has been conducted.
नसीम अल बह्र नौसैनिक अभ्यासफोटो सोर्स- नवभारत

बंदरगाह चरण में तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान

अभ्यास के बंदरगाह चरण में भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी की विशेषज्ञ टीमों ने विभिन्न तकनीकी और पेशेवर विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विस्फोटक आयुध निष्क्रिय करने (ईओडी), समुद्री बारूदी सुरंगों से निपटने और जल सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।

दोनों देशों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और कार्यप्रणाली साझा की। इस गतिविधि का उद्देश्य समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी समझ विकसित करना और एक-दूसरे की विशेषज्ञता का लाभ उठाना था।

The 15th ‘Naseem Al Bahr’ exercise between the Indian Navy and the Royal Navy of Oman has been conducted.
नसीम अल बह्र नौसैनिक अभ्यासफोटो सोर्स- नवभारत
The 15th ‘Naseem Al Bahr’ exercise between the Indian Navy and the Royal Navy of Oman has been conducted
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने

INS सूरत और अल-मुअज्जर ने समुद्र में दिखाया तालमेल

अभ्यास के समुद्री चरण में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत और ओमान की रॉयल नेवी के पोत अल-मुअज्जर ने संयुक्त परिचालन गतिविधियों में भाग लिया। दोनों पोतों के नौसैनिकों ने समुद्री अभियानों से जुड़े विभिन्न अभ्यास किए।

इस दौरान जहाज पर चढ़कर तलाशी और जब्ती (वीबीएसएस) की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसके अलावा, दोनों देशों के नौसैनिकों ने एक-दूसरे के जहाजों पर जाकर संयुक्त परिचालन गतिविधियों में हिस्सा लिया। इससे उन्हें एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं को करीब से समझने और समुद्र में समन्वय बेहतर बनाने का अवसर मिला।

The 15th ‘Naseem Al Bahr’ exercise between the Indian Navy and the Royal Navy of Oman has been conducted
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई का जलवा, जानिए किन 5 खास खूबियों ने दिलाया नंबर-1 का खिताब

भारत-ओमान रक्षा साझेदारी को मिलेगी मजबूती

‘नसीम अल बह्र’ अभ्यास भारत और ओमान के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी तथा रक्षा सहयोग को दर्शाता है। यह दोनों देशों की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

सके साथ ही यह अभ्यास भारत सरकार की ‘महासागर’ (MAHASAGAR) परिकल्पना के अनुरूप क्षेत्रीय समुद्री साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने में भारतीय नौसेना की भूमिका को मजबूत करता है। इस तरह के संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, पेशेवर संबंध और समुद्री परिचालन क्षमता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।