-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sattva Group Enters Mumbai Real Estate Market 6 New Projects 11000 Crore
मुंबई के रियल एस्टेट में सत्वा ग्रुप की धमाकेदार एंट्री! 11,000 करोड़ के 6 बड़े प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Redevelopment Projects: दिग्गज डेवलपर सत्वा ग्रुप ने मुंबई (MMR) में 6 मेगा प्रोजेक्ट्स के साथ कदम रखा है। 8 मिलियन वर्गफीट में फैले इन प्रोजेक्ट्स से शहर के पुनर्विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sattva Group MMR Projects: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, सत्वा ग्रुप (Sattva Group) ने मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (MMR) में अपनी भव्य शुरुआत की घोषणा कर दी है। ग्रुप ने एक साथ छह बड़े रेजिडेन्शियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है, जो मुंबई के प्रमुख इलाकों की सूरत बदलने की क्षमता रखते हैं।
सत्वा ग्रुप का यह मुंबई पोर्टफोलियो करीब 8 मिलियन वर्गफीट के निर्माण क्षेत्र में फैला हुआ है। कंपनी के अनुमान के अनुसार, इन परियोजनाओं की कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग 11,000 करोड़ रुपए होगी। ये प्रोजेक्ट्स मुंबई के सबसे पॉश और रणनीतिक इलाकों में स्थित हैं, जिनमें परेल (शिवडी), प्रभादेवी, गोरेगांव पूर्व, विलेपार्ले पश्चिम, पवई, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के नजदीकी इलाके शामिल हैं।
हजारों परिवारों को मिलेंगे नए घर
सत्वा ग्रुप इस मेगा प्लान के तहत 2,500 से अधिक रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) घर और 2,000 से अधिक नए लग्जरी घर डिलीवर करेगा। प्रोजेक्ट की समयसीमा की बात करें तो निर्माण कार्य 2026 में शुरू होगा और 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रुप ने लक्ष्य रखा है कि पहले प्रोजेक्ट की डिलीवरी 2028 तक दे दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
मुंबई का शहरी नवीनीकरण और सत्वा का विजन
मुंबई शहर इस समय ‘अर्बन रिन्यूअल’ यानी शहरी नवीनीकरण के दौर से गुजर रहा है। शहर में 16,000 से अधिक पुरानी इमारतों को सुरक्षा और आधुनिक मानकों के अनुरूप पुनर्विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। सत्वा ग्रुप का प्रवेश ऐसे समय में हुआ है जब सरकार के DCPR 2034 नियमों के तहत रिडेवलपमेंट की संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में चलेगी देश की पहली सर्कल मेट्रो, फेज-3 को हरी झंडी, 54.5 किमी का नया नेटवर्क बदलेगा शहर की सूरत
सत्वा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बिजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुंबई में बड़ी संख्या में ऐसी इमारतें हैं जिन्हें सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार घरों में बदलने की जरूरत है। पिछले तीन दशकों से सत्वा ग्रुप तकनीकी दक्षता और समय पर डिलीवरी के लिए जाना जाता है। हम अपनी इसी विरासत को मुंबई में लेकर आए हैं और अगले दशक में शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ग्रुप का दृष्टिकोण केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘रिहैबिलिटेशन-ओरिएंटेड’ है। मौजूदा निवासियों को अपग्रेडेड सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और एक पारदर्शी प्रक्रिया का अनुभव मिलेगा। इंजीनियरिंग-आधारित डिजाइन और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए सत्वा ग्रुप मुंबई को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की ओर अग्रसर है।
Sattva group enters mumbai real estate market 6 new projects 11000 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 01, 2026 | 08:19 PMबिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
Jul 01, 2026 | 08:10 PMMumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jul 01, 2026 | 08:07 PMLock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Jul 01, 2026 | 08:02 PM14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
Jul 01, 2026 | 07:57 PMहम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Jul 01, 2026 | 07:56 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
Jul 01, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM














