20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू
Mumbai Traffic Control: सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (SCLR) विस्तार का काम अंतिम चरण में। बीकेसी से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का सफर अब 15 मिनट की जगह 5-8 मिनट में पूरा होगा।
- Written By: रूपम सिंह
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Santacruz Chembur Link Road Extension BKC Elevated Connector Opening: मुंबईवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से लंबित सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड विस्तार परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुंबई विश्वविद्यालय मार्ग से बीकेसी को जोड़ने वाला 1.4 किमी लंबा एलिवेटेड कनेक्टर जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही बीकेसी से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी और 15-20 मिनट का सफर घटकर महज 5 से 8 मिनट रह जाएगा।
बता दें कि 1.4 किलोमीटर लंबे इस विस्तार का काम अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था, जिस पर 209.56 करोड़ रुपए खर्च हुए। परियोजना में 148 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर और 61.56 करोड़ रुपए से वाकोला पुल सहित अन्य कार्य किए गए।
मिलेगा सीधा एलिवेटेड रास्ता
एलिवेटेड कनेक्टर शुरू होने से मुंबई की पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पश्चिम उपनगरों से बीकेसी तक तेज व वैकल्पिक सिग्नल-फ्री मार्ग मिलेगा। इससे सांताक्रूज, वाकोला, कलानगर, कलिना, कुर्ला और चेंबूर समेत कई इलाकों में ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Electric Bus: बेस्ट का मेगा प्लान, ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें
1993 धमाकों के दोषी अबू सलेम की रिहाई पर SC का फैसला सुरक्षित! जानें क्या है पुर्तगाल की 25 साल वाली शर्त
जुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
सिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
पहले चरण में बीकेसी से आने वाले वाहन सीधे कुर्ला और एससीएलआर पहुंच सकेंगे। नाले पर बने आधुनिक केबल-स्टेड पुल के कारण सीएसटी रोड, कुर्ला स्टेशन और वाकोला सिग्नल पर जाम का दबाव घटेगा, जबकि बीकेसी, भारत डायमंड बोर्स और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सफर तेज और सुगम होगा।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Electric Bus: बेस्ट का मेगा प्लान, ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें
11 साल बाद पूरी हुई परियोजना
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड की परिकल्पना 2003 में मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत की गई थी। बाद में एमएमआरडीए और एमएसआरडीसी ने इसे विकसित किया। भूमि अधिग्रहण, झुग्गी पुनर्वास और रेलवे पर गर्डर लॉन्चिंग जैसी चुनौतियों के कारण परियोजना में लंबी देरी हुई। मुख्य 6.45 किलोमीटर लंबा एससीएलआर मार्ग 18 अप्रैल 2014 को शुरू हुआ था, जिससे चेंबूर-सांताक्रूज यात्रा का समय 90 मिनट से घटकर 15-20 मिनट रह गया था।
