Mumbai Electric Bus: बेस्ट का मेगा प्लान, ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें

Mumbai BEST Electric Bus: बेस्ट जल्द ही ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर इलैक्ट्रिक डबल-डेकर बसें चलाएगा। पीएमआई की 25 नई बसें अगले 15 दिनों में बेड़े में होंगी शामिल।
BEST to deploy electric double-decker buses on Mumbai's Eastern Freeway and Atal Setu to boost connectivity between South Mumbai and Navi Mumbai.
बेस्ट का मेगा प्लान, ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

BEST Electric Double Decker Buses Mumbai: मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। बेस्ट ईस्टर्न फ्रीवे और अटल सेतु पर इलेक्ट्रक डबल-डेकर बसों को दौड़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मेगा प्लान के तहत पीएमआई की 25 नई इलेक्ट्रक बसें अगले 15 दिनों में बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जबकि 150 बसों की आपूर्ति प्रक्रिया भी तेज करने के प्रयास जारी हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली बसों की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी, जिसे पूरा होने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है।

बेस्ट की इस पहल से दक्षिण मुंबई, पूर्व उपनगर और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे यात्रियों का सफर तेज और आसान होगा। हालांकि, ठेके से जुड़ी तकनीकी अड़चन के कारण नई डबल डेकर बसों की डिलीवरी फिलहाल विलंबित है, जिसे जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने के उद्देश्य से बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव की अध्यक्षता में बेस्ट समिति और 'आपली बेस्ट आपल्याचसाठी' संस्था की संयुक्त बैठक हाल ही में हुई थी। बैठक में ईस्टर्न फ्रीवे पर हाई-स्पीड बस सेवाएं, 150 अतिरिक्त इलेट्रिक डबल डेकर बसों को बेड़े में शामिल करने, पूर्व उपनगर, दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच तेज व सीधी बस सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया गया था।

यात्री प्रतिनिधियों ने ए-502 और ए-504 मार्गों को वडाला डिपो तक बढ़ाने, घाटकोपर समेत पूर्व उपनगर को फ्रीवे कॉरिडोर से जोड़ने, अटल सेतु के जरिए मुंबई-नवी मुंबई बस कनेक्टिविटी बढ़ाने, बस मागों के पुनर्गठन, कर्मचारियों की कमी दूर करने और किराए की बसों पर निर्भरता कम करने जैसे सुझाव भी दिए।

50 डबल डेकर बसों का हो रहा संचालन

बेस्ट प्रशासन की ओर से बताया गया है कि उपक्रम को अब तक 50 इलेवट्रिक डबल डेकर बसे प्राप्त हो चुकी हैं और सभी बसे सफलतापूर्वक सेवा में संचालित की जा रही हैं। शेष 150 बसों की आपूर्ति ठेके की शर्तों से जुड़ी एक तकनीकी समस्या के कारण फिलहाल विलंबित है। संबंधित मुद्दों के समाधान के बाद इन बसों को भी जल्द बेड़े में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

शुरुआती खेप आने में लग सकते हैं 2 से 3 महीने

बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर दिए गए हैं। हालांकि, इन बसों की सटीक डिलीवरी अवधि अभी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता फिलहाल पीएमआई की 25 बसों को जल्द से जल्द सेवा में उतारने की है, इनके अगले 15 दिनों के भीतर मिलने की उम्मीद है। परियोजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। निर्धारित योजना के अनुसार बसों की आपूर्ति करीब डेढ़ वर्ष में पूरी होगी। शुरुआती खेप आने में अभी दो-तीन महीने लग सकते हैं, जिसके बाद क्रमवार अन्य बसें भेजी जाएगी।

बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने बाताया की 150 बसों की आपूर्ति भी जल्द कराने के लिए संबंधित कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्माण और आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाकर बसे जल्द उपलब्ध कराए, ताकि यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।

इलेक्ट्रक बसों की संख्या

परिवहन समिति रमाकांत गुप्ता ने बाताया की बढ़ने और ईस्टर्न फ्रीवे व अटल सेतु जैसे तेज कॉरिडोर का अधिक उपयोग होने से मुंबई शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। साथ ही यात्रियों को कम समय में बेहतर, आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com