‘लोग मोदी को भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं’, प्रधानमंत्री कार्यकाल के रिकॉर्ड संजय राउत का तीखा वार
Sanjay Raut On Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस रिकॉर्ड पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तीखा हमला बोला है।
- Written By: आकाश मसने
संजय राउत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
Sanjay Raut On Longest Prime Minister Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले पीएम बनने वाले हैं। PM मोदी 10 जून को पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इसका जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। इस शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत जमकर हमला बोला है।
संजय राउत को पीएम मोदी पर तीखा हमला
संजय राउत ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि उनके लंबे कार्यकाल से देश को कोई फायदा हुआ है क्या? पंडित नेहरू से एक दिन ज्यादा प्रधानमंत्री बनने से क्या हो जाएगा? जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए जो काम किए, तभी देश आज यहां है। आपने क्या किया है?
राउत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप 12 साल में एक भी सवाल नहीं ले सके। नेहरू ने इस देश के लिए जो त्याग किया, अपनी संपत्ति तक दान कर दी। उन्होंने सब कुछ किया। आप बस यह कहते रहिए कि मैं 12 साल प्रधानमंत्री रहूंगा, 13 साल रहूंगा, 14 साल रहूंगा। उम्र तो सबकी बढ़ती है। इस धरती की उम्र बढ़ती है, देश की बढ़ती है। मोदी की भी बढ़ेगी। मोदी ने यह भी कहा था कि जब मैं 75 साल का हो जाऊंगा तो पदों का त्याग करूंगा। उन्होंने किया क्या?
सम्बंधित ख़बरें
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Mann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
VIDEO | Thane: As PM Modi is set to surpass Jawaharlal Nehru to become India’s longest-serving elected Prime Minister, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “Nehru elevated democracy; meanwhile, Modi has destroyed the democracy. Nehru and Modi cannot be compared. People will… pic.twitter.com/YERrJE9gcf — Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
संजय राउत बोले- नेहरू और मोदी की तुलना असंभव
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह दावा किया है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी के साथ न्याय नहीं किया। जिस तरह से इस देश में नेहरू ने लोकतंत्र को बनाया और खड़ा किया, उसे ताकत दी। मोदी ने पूरे लोकतंत्र को और सभी संस्थाओं को खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें:- सोलापुर MLC चुनाव में नया ट्विस्ट! शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे से मिले शरद पवार गुट के MP धैर्यशील पाटिल
संजय राउत ने कहा कि नेहरू और मोदी की तुलना कभी नहीं हो सकती। मोदी को लोग भूल जाएंगे, नेहरू जी को कभी नहीं भूल सकते। पूरा विश्व नेहरू को कभी नहीं भूलेगा, न ही महात्मा गांधी को और न ही इंदिरा गांधी को भूल सकते हैं।
पीएम मोदी तोड़ेंगे नेहरू का रिकॉर्ड
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शासन करने वाले नेता बन गए हैं। वे 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
