Mann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स, पीवी सिंधु की जीत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, विक्रम-1 लॉन्च और 'अक्षरकंदुक' पहल का जिक्र किया।
- Written By: प्रिया जैस
मन की बात में पीवी सिंधु और अक्षरकंदुक का जिक्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mann Ki Baat Episode 136: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में खेलों में भारत के प्रदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने हाल ही में पीवी सिंधु की शानदार जीत और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीद पर भी बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए। देश का हर नागरिक भारतीय दल को लगातार शुभकामनाएं दे रहा है। उनकी यही कामना है कि हर खिलाड़ी और एथलीट शानदार प्रदर्शन करे और लोगों का दिल जीते।”
पीवी सिंधु की खिताबी जीत पर की बात
‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु की खिताबी जीत पर बात की। उन्होंने कहा, “हाल के समय में हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पी.वी. सिंधु बैडमिंटन में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। पूरे देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच भी जीता है। यह एक ऐतिहासिक जीत है।”
सम्बंधित ख़बरें
मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
जान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
धर्मेंद्र प्रधान को दिया जाएगा दूसरा मंत्रालय! राहुल गांधी ने लगाए आरोप, बोले- नरेंद्र मोदी भारत का बीता कल
नागपुर के संविधान चौक पर जेन-जी का सैलाब: शिक्षा मंत्री के साथ अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी गूंजी मांग!
पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन टूर्नामेंट (सौजन्य-IANS)
विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर की बात
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने विक्रम-1 के लॉन्च पर भी देश के वैज्ञानिकों और जनता को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने आगे कहा, “पिछले रविवार, विक्रम-1 के सफल लॉन्च ने हर नागरिक को गर्व से भर दिया। हम सभी ने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह भारत का पहला रॉकेट है जिसे प्राइवेट सेक्टर ने विकसित किया है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने अद्भुत कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया है।”
Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश (सौजन्य-IANS)
यह भी पढ़ें – मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
एर्नाकुलम में शुरू ‘अक्षरकंदुक’ प्रोजेक्ट
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में शुरू एक अहम पहल पर बातचीत की। उन्होंने कहा, कि “मुझे केरल के एर्नाकुलम जिले के साउथ चित्तूर में एक खेल पहल के बारे में पता चला। वहां एक स्कूल में संस्कृत क्लब है। शिक्षक अभिलाष अनोखे तरीके से संस्कृत को लोकप्रिय बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘अक्षरकंदुक’ है। इसमें फुटबॉल में इस्तेमाल होने वाले शब्दों से जोड़कर संस्कृत के अक्षरों को आसान तरीके से समझाया जाता है।”
