मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
MP Water Conservation: मन की बात में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का विशेष जिक्र किया।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पीएम मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्य प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने देशभर में चल रहे जल संरक्षण अभियान ‘कैच द रेन’ का जिक्र करते हुए प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिलों में किए गए कार्यों को विशेष रूप से बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बारिश की हर बूंद को सहेजना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा निवेश है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में करीब 1500 तालाबों का निर्माण कर जल संचयन की दिशा में उल्लेखनीय काम किया गया है। वहीं नरसिंहपुर जिले में अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें दोबारा उपयोगी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के ऐसे प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं।
पीएम मोदी ने दिया जल संचयन का मंत्र- जहां जब बारिश गिरे, पानी को वहीं सहेजिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी बचाने के लिए जरूरी है कि जहां और जब बारिश हो, उसी स्थान पर पानी को सहेजने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
छतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
बोरवेल, तालाब और बावड़ियों को किया जा रहा पुनर्जीवित
पीएम मोदी ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बंद पड़े बोरवेल को भू-जल रिचार्ज के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही पुराने तालाबों, कुओं और बावड़ियों की सफाई कर उन्हें फिर से उपयोगी बनाया जा रहा है। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण के साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कई राज्यों के जल संरक्षण कार्यों का भी किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जल संरक्षण के क्षेत्र में हुए कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देशभर में जल बचाने को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
ओरछा के कंचना घाट पर जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम ने सुना कार्यक्रम
निवाड़ी जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा के कंचना घाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
