Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत को आई इंदिरा गांधी की याद, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने सरकार का विरोध करने के बाद सरकार के फैसलों का समर्थन किया है। इस मामले में संजय राउत भी आगे रहे। अब उन्हें इंदिरा गांधी की याद आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर की है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 25, 2025 | 05:48 PM

संजय राउत (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया। साथ ही कई अहम फैसले लेते हुए पाकिस्तानियों को वापस लौटने का भी आदेश दिया है। इस बीच विपक्ष ने सरकार पर सुरक्षा चूक का भी आरोप लगाया था। विपक्ष शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने हमले के बाद सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया था। संजय राउत का कहना था कि इस हमले के जिम्मेदार अमित शाह है।

इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 अहम फैसले लिए थे। इन फैसलों में अटारी बॉर्डर बंद करना, सिंधु संधि तत्काल प्रभाव से बंद करना, पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना और उन्हे वापस भेजने जैसे निर्णय शामिल है। इस फैसले के बाद तुरंत दूसरे ही दिन संजय राउत ने कहा था कि वे सरकार के साथ है। संजय राउत और उनकी पार्टी ने सरकार के फैसलों का समर्थन करते हुए कहा था कि सरकार जो भी निर्णय लेगी वे और उनकी पार्टी उस फैसले के साथ है।

संजय राउत ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

इस घटनाक्रम में आज संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए संजय राउत ये बताना चाहते है कि आज उन्हें इंदिरा गांधी के समय की याद आ रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है – आज देश को इंदिरा गांधी बहोत याद आ रही है! जय हिंद!

आज देश को इंदिरा गांधी बहोत याद आ रही है!
जय हिंद! pic.twitter.com/dQyaXRhn9T
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 25, 2025

इस पोस्ट से ये बात साफ होती है कि संजय राउत इंदिरा गांधी जैसा शासन भारत में फिर से चाहते है। या फिर ऐसे मौके में उनकी कमी को महसूस कर रहे है। उनका कहना है कि देश को आज इंदिरा गांधी जैसी प्रधानमंत्री की जरूरत है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय इंदिरा गांधी की भूमिका

आपको बता दें कि जब सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध का युद्ध हुआ तो उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। उस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था और बांग्लादेश का निर्माण किया था। इस युद्ध में भारत को विशाल सफलता हासिल हुई थी। भारत के सामने 90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।

Sanjay raut remembered shared picture of indira gandhi on social media x pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

बहू तेजस्वी के BJP में शामिल होने पर भावुक हुए ससुर विनोद घोसालकर, बोले- आज अभिषेक होता तो…

2

मुंबई की ‘भीड़’ में घिरे KL राहुल! पत्नी आथिया शेट्टी भी थीं साथ, जैसे-तैसे कर छुड़ाई जान- VIDEO

3

BMC चुनाव से पहले उद्धव को बड़ा झटका, पूर्व विधायक की बहू तेजस्वी घोसालकर ने ज्वाइन की भाजपा

4

Uran Rail Corridor : 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखिए पूरा Time Table

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.