Uran Rail Corridor : 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखिए पूरा Time Table
Mumbai Local: उरण रेल कॉरिडोर पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बेलापुर/नेरुल–उरण सेक्शन पर 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। साथ ही तरघर और गावन स्टेशन भी चालू किए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
उरण रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train News: उरण रेल कॉरिडोर पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। सोमवार से बेलापुर/नेरुल-उरण सेक्शन पर 5 अतिरिक्त जोड़ी लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही उरण लाइन पर दो नए स्टेशन-तरघर और गावन-भी यात्रियों के लिए चालू कर दिए जाएंगे। तरघर स्टेशन, प्रस्तावित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित होने के कारण भविष्य में यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगा। जबकि गावन स्टेशन उपनगरीय रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
सुबह 5.35 बजे चलेगी पहली ट्रेन
विस्तारित समय सारिणी के अनुसार उरण से पहली ट्रेन सुबह 5.35 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10.05 बजे चलेगी। बेलापुर से सेवाएं सुबह 5.45 बजे से रात 10.15 बजे तक, जबकि नेरुल से सुबह 6.05 बजे से रात 9.30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
ये भी पढ़ें :- Pune: पिंपरी में चव्हाण ने कहा, विपक्ष को जनता की आवाज बनने से रोका जा रहा
पीक आवर्स में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इन बदलावों के साथ कुल सेवाओं की संख्या 40 से बढ़कर 50 हो जाएगी, जिससे पीक आवर्स में भी यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे नई समय-सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
