उद्धव का दिल्ली दौरा तय, चुनाव आयोग पर उखड़े राउत, बोले- बिहार चुनाव हाईजैक…
Sanjay Raut on Uddhav Thackeray Delhi Tour : इंडिया अलायंस की जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक के जरिए शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का दिल्ली दौरा तय हो गया है। इस पर संजय राउत ने अपडेट दिया।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sanjay Raut on Uddhav Thackeray Delhi Tour : संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस पार्टी ने 19 जुलाई को इंडिया अलायंस की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी इस बैठक का नेतृत्व करेंगी। इस बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों की एकता दिखाना और सरकार को घेरने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।
इस बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से इंडिया अलायंस की बैठक नहीं हुई है। इसलिए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक रूप से मुद्दों को उठाने के लिए इंडिया अलायंस की बैठक की जरूरत है। खबर है कि उद्धव ठाकरे इस दौरे के दौरान कांग्रेस और भारत गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।
19 जुलाई को उद्धव का दिल्ली दौरा
उद्धव ठाकरे के इस दौरे पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “इंडिया अलायंस की बैठक दिल्ली में होने वाली है। कल हमें केसी वेणुगोपाल जी का फोन आया, क्योंकि उद्धव ठाकरे जी ने कहा है कि इंडिया अलायंस की बैठक जरूरी है। हमने 19 जुलाई की तारीख़ चुनी है।”
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
संजय राउत का बड़ा दावा: भविष्य में अस्तित्व खो देगी अजित पवार की NCP, बगावत करने वालों को अब हो रहा पछतावा
सेना करेगी NEET पेपर की रखवाली तो फडणवीस क्या करेंगे? केंद्र सरकार के फैसले पर संजय राउत ने ली चुटकी
महाराष्ट्र मांसाहारी हैं; बकरीद की कुर्बानी पर चल रहें विवाद पर संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा?
VIDEO | Mumbai: Shiv Sena(UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) addresses a press conference. He says, “The meeting of INDIA bloc is going to be held in Delhi. Yesterday, we got a call from KC Venugopal Ji, as Uddhav Thackeray Ji says that there is a need for a meeting of INDIA… pic.twitter.com/FmMYuemnmZ — Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2025
चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं
इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग में पर भी निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी हाथ में हाथ डालकर काम करती है। चुनाव आयोग और भाजपा साथ-साथ चल रहे हैं। चुनाव आयोग भारत का नहीं, भाजपा का है। हमें निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का एक विस्तारित कार्यालय है।”
बिहार के बेगुसराय में एक पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान के दौरान परेशान करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस पर संजय राउत ने कहा, “अगर किसी पत्रकार ने चुनाव आयोग के घोटाले का पर्दाफाश किया है तो उसपर एफआईआर करने की जरूरत नहीं है। उसने क्या गलतियां सामने लाया है उसे सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। इस देश में न लोकतंत्र है, न स्वतंत्रता की, न फ्रीडम ऑफ स्पीच है। इसलिए आवाज दबाने के लिए यह सब किया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें – मनसे कार्यकर्ताओं ने यूनियन बैंक पर बोला हल्ला, हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद
बिहार लाएगा क्रांति – राउत
इन सब के पीछे का कारण बिहार चुनाव बताते हुए राउत ने कहा, “ये सब बिहार चुनाव के लिए किया जा रहा है। ये महाराष्ट्र की तरह बिहार का चुनाव हाई जैक करने की कोशिश है। लेकिन इससे क्रांति होती है। देश में जब भी क्रांति हुई है तो दो ही राज्यों से हुई है, वो है महाराष्ट्र और बिहार। बिहार की जनता से हमे क्रांति की उम्मीद है।”
