Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET Dispute: ठाकरे भाइयों की मुंबई में बड़ी हुंकार, बोले-‘छात्रों के साथ अन्याय पर अब सरकार को सिखाएंगे सबक’

Uddhav-Raj Thackeray Joint Protest March July 26 2026: नीट विवाद पर उद्धव और राज ठाकरे 26 जुलाई को दादर शिवतीर्थ से सिद्धिविनायक तक महामोर्चा निकालेंगे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 01:05 PM

उद्धव ठाकरे राज ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav-Raj Thackeray March On NEET Protest: देश भर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। लंबे अर्से बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही मंच और एक ही मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहे हैं।

नीट विवाद पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों ठाकरे भाइयों ने घोषणा की है कि वे आगामी रविवार, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में एक विशाल संयुक्त मार्च (‘शक्ति प्रधान मोर्चा’) निकालेंगे।

https://t.co/0L4PBVsMVk — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में कैब राइड कैंसिल करना चालकों को पड़ेगा भारी, महत्वपूर्ण स्थानों के लिए लगेगा 5 गुना जुर्माना!

मुंबई पर 48 घंटे भारी! 9 फीट ऊंची लहरें, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और झीलों का ओवरफ्लो, अलर्ट जारी

NEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील

मुंबई में भारी कांड: प्रदर्शनकारी छात्रों से भरी पुलिस वैन का दरवाजा खुला, नीचे उतरे छात्र; वीडियो वायरल

राज ठाकरे ने उठाई पीएम की जवाबदेही

एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहा छात्र आंदोलन शुरुआत में पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन सरकार ने दमनकारी नीतियों से इसे भड़काने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह लगातार तीसरी बार है जब नीट का पेपर लीक हुआ है। अब केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा काफी नहीं है, बल्कि जवाबदेही सीधे प्रधानमंत्री तक जाती है।

राज ठाकरे ने रविवार 26 जुलाई के कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा, “आगामी 26 जुलाई को सुबह 11:30 बजे दादर स्थित शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क) से सिद्धिविनायक मंदिर तक ‘शक्ति प्रधान मोर्चा’ निकाला जाएगा। हम भगवान सिद्धिविनायक के चरणों में प्रार्थना करेंगे कि सत्ता के अहंकार में डूबी इस केंद्र सरकार को कुछ सद्बुद्धि और अक्ल आए।”

ये भी पढ़ें- मुंबई पर 48 घंटे भारी! 9 फीट ऊंची लहरें, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और झीलों का ओवरफ्लो, अलर्ट जारी

क्या बीजेपी पाकिस्तान से गुंडे लाई है?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर अत्यंत तीखे और आक्रामक जुबानी हमले बोले। जंतर-मंतर और दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं, विशेषकर लड़कियों के साथ हुई बदसलूकी और लाठीचार्ज पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उद्धव ने कहा, “छात्राओं को लाठियों से पीटा गया, उनके कपड़े फाड़े गए। सबसे गंभीर बात यह है कि सादे कपड़ों में मौजूद गुंडों के हाथों में पुलिस की लाठियां कैसे आ गईं? क्या बीजेपी इस शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तान से लोगों को लाई है?”

उद्धव ठाकरे ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज जनता का आक्रोश चरम पर पहुंच चुका है। जब देश के भावी भविष्य कहे जाने वाले छात्रों को सड़कों पर घसीटा जा रहा हो, तब पूरा देश खामोश नहीं बैठ सकता।

26 जुलाई को दिखेगा ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन

दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई का यह महामोर्चा केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि देश भर के उन लाखों पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों के आंसुओं का जवाब है जो इस धांधली से तबाह हुए हैं। राज ठाकरे ने किसान आंदोलनों और मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं है, जिसके चलते अब हर घर में मायूसी का माहौल है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, “इस रविवार हम देश और महाराष्ट्र की वास्तविक ताकत दिखाने के लिए एक साथ सड़कों पर उतर रहे हैं। हम सरकार को चेताने जा रहे हैं कि या तो वह छात्रों को न्याय दे और अपनी कार्यशैली सुधारे, अन्यथा जनता उसे उखाड़ फेंकेगी।” 26 जुलाई को होने वाले इस संयुक्त आंदोलन से मुंबई समेत पूरे राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है।

Uddhav thackeray raj thackeray joint protest march mumbai neet row july 26

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.