Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे के साथ संजय राउत भी आना चाहते थे गुवाहाटी, ये क्या बोल गए शहाजी बापू, सनसनीखेज खुलासे से मचा सियासी बवाल

तत्कालीन विधायक शहाजी बापू के एक सनसनीखेज खुलासे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। शहाजी बापू ने इस बात का खुलासा किया है कि एकनाथ शिंदे के साथ बागी नेताओं की लिस्ट में संजय राउत का भी नाम था।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 21, 2025 | 08:04 PM

एकनाथ शिंदे और संजय राउत (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई ऐतिहासिक बगावत के दौरान सांगोला विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक शहाजी बापू पाटिल काफी सुर्खियों में आए थे। गुवाहाटी की खूबसूरती का बखान करते हुए कैमरे पर कही गई उनकी बात ‘क्या झाड़ी, क्या पहाड़ी’ काफी वायरल हुई थी। उन्हीं पूर्व विधायक शहाजी बापू ने अब शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत के संदर्भ में बड़ा खुलासा किया है।

पाटिल का दावा है कि विद्रोह के दौरान राउत भी शिवसेना के बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने को तैयार थे लेकिन विधायकों के जोरदार विरोध के कारण शिंदे ने उन्हें मना कर दिया। इसी बात का गुस्सा राउत शिवसेना के विधायकों पर निकाल रहे हैं।

काला जादू करने का लगाया आरोप

दरअसल, शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे गुट पर संजय राउत लगातार हमला बोलते रहे हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री भरत गोगावले की पूजा करते हुए एक तस्वीर हाल ही में वायरल हुई थी। उक्त तस्वीर को आधार बनाकर राउत ने आरोप लगा रहे हैं कि गोगावले रायगढ़ का पालक मंत्री बनने के लिए काले जादू का सहारा ले रहे हैं। राउत आरोप है कि गोगावले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अघोरी पूजा करवा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च

मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

मालेगांव से आगे बढ़ने की तैयारी में ‘इस्लाम’ पार्टी, महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत

राउत पहले भी उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी शिवसेना के नेताओं पर काले जादू और तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का आरोप लगाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि शिंदे और उनकी पार्टी के नेताओं ने गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में भैंसे और बतख की बलि चढ़ाई थी। राउत के इन्हीं आरोपों पर शहाजी बापू ने पलटवार किया है।

अपने घर में पूजा करने में क्या गलत है?

पाटिल ने कहा कि हमारे देश में अनादि काल से पूजा यज्ञ किए जाते रहे हैं। गोगावले ने दिनदहाड़े अपने घर में ऐसा यज्ञ करके क्या गलत किया? उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा क्या गोगावले अमावस्या की रात श्मशान में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे थे? वह अपने ही घर में भगवान की पूजा कर रहे थे। इसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि गोगावले सीधे-सादे व्यक्ति हैं, इसलिए उनके घर का वीडियो वायरल हो गया है। लेकिन क्या संजय राउत या सूरज चव्हाण वहां खोपड़ी, सुई आदि देखने गए थे? उन्होंने कहा कि ऐसी पूजा करने से कोई निर्वाचित हो सकता है, तो क्या हमें खोपड़ी और सुई नहीं मिलती?

अमित शाह को जेल जाने से बालासाहेब ने बचाया, संजय राउत ने याद दिलाया एहसान, बोले- इतिहास माफ नहीं करेगा

शिंदे फिर से बनें सीएम

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की बगावत को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक शहाजी बापू ने भगवान विट्ठल से एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की है। इसी दौरान उन्होंने संजय राउत पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ी है, जबकि संजय राउत आज भी नारियल के पेड़ के नीचे खड़े हैं, ऐसा तंज पाटिल ने राउत पर कसा।

Sanjay raut going to guwahati with eknath shinde shahaji bapu caused political upheaval

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 08:04 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.