-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Eknath Shinde Shiv Sena Leader Amit Shah Pressure Temporary Phase
अमित शाह को जेल जाने से बालासाहेब ने बचाया, संजय राउत ने याद दिलाया एहसान, बोले- इतिहास माफ नहीं करेगा
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना के दो गुटों में विभाजन होने के बाद से ही ये प्रश्न सभी के मन में रहा है कि कौन-सी शिवसेना असली है। इस मुद्दे पर अक्सर बहस छिड़ती है। लेकिन अमित शाह के हाल ही के बयान ने यूबीटी को झकझोर कर रख दिया है।

संजय राउत और अमित शाह (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आज हंगामा खड़ा हो गया है। अमित शाह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना करार दिया था। इस बयान पर शिवसेना यूबीटी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। अमित शाह के इस बयान के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि आप होते कौन है, शिंदे गुट को असली शिवसेना का सर्टिफिकेट देने वाला है।
संजय राउत ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “शिंदे गुट को असली शिवसेना कहना या अमित शाह का इस बात को सर्टिफिकेट देना जिसे कोई नहीं पुछता ये अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी वो रामदास अठावले की है ऐसा कहने जैसा है। महाराष्ट्र की जनता ने यह साफ कर दिया है। ये अमित शाह जैसे लोग है, जो चुनाव आयोग पर दबाव डालकर ऐसे निर्णय लेते है।”
अमित शाह पर बरसे संजय राउत
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “एकनाथ शिंदे अमित शाह के दबाव और धनबल के कारण शिवसेना नेता बने हैं, यह एक अस्थायी दौर है।”
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
VIDEO | While addressing a press conference in Mumbai, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “Eknath Shinde became Shiv Sena leader due to Amit Shah’s pressure, money power, it is a temporary phase.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zfQksw2RYc — Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2025
ये है अमित शाह का दबाव – राउत
संजय राउत ने चुनाव आयोग पर अमित शाह के दबाव के बारे में बात करते हुए कहा, “अगर अमित शाह नहीं होते और चुनाव आयोग स्वतंत्र होता और संविधान की ताकत दिखाता और इसके हिसाब से निर्णय लेता तो ये शिवसेना शिंदे की नहीं हो सकती। ये अमित शाह का दबाव, प्रेशर और पैसों की ताकत है। इसलिए एकनाश शिंदे आज शिवसेना के मालिक बन गए है। ये टेमपररी फेज है। जब दिल्ली वाले हटेंगे तो ये सब महाराष्ट्र से हट जाएंगे।”
’21 जून को ही हमने किया था मैराथन योगा’, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, याद दिलाया विद्रोह
बालासाहेब ने शाह को जेल जाने से बचाया – राउत
अमित शाह के शिंदे गुट को असली शिवसेना वाले बयान पर संजय राउत ने कहा, “कल अमित शाह ने फिर से कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना है। आप कौन को सर्टिफिकेट देने वाले, बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना किसकी है, ये बताने वाले आप कौन होते है? बालासाहेब ठाकरे ने अमित शाह को जेल जाने से बचाया और वे उन्हीं की पार्टी तोड़ रहे है। अमित शाह को इतिहास माफ नहीं करेगा।”
Sanjay raut eknath shinde shiv sena leader amit shah pressure temporary phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














