Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेरे बगल में उनकी सीट…शिबू सोरेन के निधन पर भावुक हुए राउत, बोले- भगवान थे

Sanjay Raut on Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन पर देश भर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। इस बीच संजय राउत भावुक नजर आए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 04, 2025 | 12:17 PM

संजय राउत और शिबू सोरेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut on Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन का आज (4 अगस्त) 81 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शिबू सोरेन के साथ उनकी मुलाकाते साझा की।

झामुमो संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, “हम हमेशा शिबू सोरेन के बारे में सोचते हैं। एक आदिवासी राज्य, पिछड़े राज्य से आने वाले, वह व्यक्ति राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हुए। झारखंड के लोगों के लिए, वह किसी भगवान से कम नहीं थे।”

संजय राउत ने दी श्रद्धांजलि

संजय राउत ने बताया, “शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य हैं, और उनकी सीट मेरे ठीक बगल में है। जब भी मैं जाता हूं, शिबू सोरेन का नाम देखता हूं और उन्हें याद करता हूं। मैं हमेशा उनकी पार्टी के सांसदों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछता था। दो दिन पहले, मुझे बताया गया कि वह ठीक नहीं थे, और आज उनका निधन हो गया।”

सम्बंधित ख़बरें

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

वेलेंटाइन डे पर गुरु की मर्यादा तार-तार, सातारा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज

#WATCH | JMM patron and former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren passes away | Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “We always think of Shibu Soren. Coming from a tribal state, that person joined national politics. For the people of Jharkhand, he was no less than a god.… pic.twitter.com/heOf7BESWQ — ANI (@ANI) August 4, 2025

संजय राउत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे और पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने अपने राज्य की आदिवासी आबादी के कल्याण के लिए शिबू सोरेन जी ने अपना संघर्षमय जीवन दे दिया था। झारखंड को अलग से राज्य का दर्जा मिला है, उसमें शिबू सोरेन का संघर्ष और योगदान हम कभी भूल नहीं सकते।”

यह भी पढे़ं – Shibu Soren: जब शिबू सोरेन ने महाराष्ट्र से लिया पंगा, नेताओं को किया था चैलेंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”

आपको जानकारी दें, कि झामुमो के संस्थापक का किडनी की बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया।

Sanjay raut emotional on death of shibu soren said he was god

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 12:17 PM

Topics:  

  • JMM
  • Maharashtra News
  • Sanjay Raut
  • Shibu Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.