संजय राऊत का BJP-शिंदे गुट पर तीखा हमला, बोले-“सत्ता मिली तो 15 टुकड़े कर दूंगा”
Shivsena Vs BJP: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने बीजेपी और शिंदे गुट पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही राजनीतिक विकृति को समाप्त कर दिया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने बीजेपी तथा उसकी सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) पर जोरदार हमला बोला है। राऊत ने कहा कि यदि राज्य या देश के किसी खास विभाग की सत्ता मुझे मिली तो मैं बीजेपी के 15 टुकड़े कर दूंगा।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के ये टुकड़े कहां गए, यह उन्हें पता भी नहीं चलेगा। बीजेपी केवल ईडी, सीबीआई और पुलिस के बल पर चल रही है। भाजपा का पूरी तरह से कांग्रेसीकरण हो गया है। राष्ट्रवादी के लोग उनमें हैं। बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए राऊत ने आगे कहा कि भाजपा एक प्रवृत्ति है, उसके साथ लड़ा जा सकता है।
हमने 25 साल भाजपा के साथ काम किया है, लेकिन शिंदे विकृति है। विकृति को पूरी तरह से खत्म करना पड़ता है। विकृति के कीड़े को कुचलना पड़ता है, ताकि महाराष्ट्र की राजनीति में दोबारा ऐसी विकृति न आए।
सम्बंधित ख़बरें
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
‘मुझे कुर्सी नहीं, BJP का अंत चाहिए’, पहले चरण के रुझानों के बाद ममता बनर्जी के बदले तेवर; दिया बड़ा संकेत
बारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
CSMT पर टला बड़ा रेल हादसा: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो लोकल ट्रेनें, फेल-सेफ तकनीक ने बचाई सैकड़ों जानें
हमारे हाथ में सत्ता आने के बाद एकनाथ शिंदे जैसी विकृति का अस्तित्व नहीं रहेगा। शिंदे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का फूलों से स्वागत करने पर भी राऊत ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिनके सामने आपका मामला चल रहा है, उनके सामने इस तरह झुकना महाराष्ट्र की छवि के अनुकूल नहीं है।
मराठी लोग उद्धव-राज के साथ
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त रूप से 71 सीटें जीतने पर राऊत ने संतोष व्यक्त – किया। उन्होंने दावा किया कि मराठी लोग आज भी ठाकरे के साथ खड़े हैं, – जबकि भाजपा को केवल गैर-महाराष्ट्रीयन बहुल इलाकों में वोट मिले हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुंबई के लिए लड़ने वाली यह हमारी आखिरी पीढ़ी है। क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी मुंबई के महत्व को कम – करके उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें :- 25 जनवरी को Mumbai Local Trains पर असर, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक
शिंदे से छीन लिया जाएगा धनुष-बाण चिन्ह
- मुंबई महानगरपालिका के मेयर पद को लेकर भाजपा और शिंदे सेना के बीच जारी घमासान के बीच राऊत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना पार्टी नहीं रहेगी।
- आने वाले दिनों में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद चुनाव आयोग धनुष-बाण चिन्ह को फ्रीज कर देगा। इसी डर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बार-बार टाली जा रही है।
- संजय राऊत ने कहा कि एकनाथ शिंदे को भाजपा में विलय होना पड़ेगा, क्योंकि सदा के लिए सत्ता का वरदान किसी को नहीं मिला है। राऊत के इन विवादास्पद बयानों से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं।
