Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP ने पास किया एकजुटता का प्रस्ताव, पार्थ पवार की नाराजगी पर दी सफाई

Sanjay Bansode NCP Core Meeting Updates: राकांपा नेता संजय बनसोडे ने सुनील तटकरे और छगन भुजबल के बीच हुई बहस की खबरों को झूठा बताते हुए कहा कि एनसीपी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 27, 2026 | 04:53 PM

बनसोडे ने तटकरे-भुजबल विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है एनसीपी (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Bansode NCP Core Meeting Updates: मुंबई के देवगिरी बंगले पर हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की इस कोर कमेटी की बैठक को आगामी विधान परिषद की 17 सीटों और राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। लेकिन बैठक संपन्न होते ही मीडिया में यह खबरें तेजी से फैल गई कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच गुटबाजी चरम पर है। इन खबरों पर डैमेज कंट्रोल करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय बनसोडे ने कहा, “कल की बैठक का एकमात्र एजेंडा सुनेत्रा वाहिनी के नेतृत्व में संगठन को चुनावी मोड में लाना था। सभी नेताओं ने एक सुर में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है, विवाद की अफवाहें केवल पार्टी को बदनाम करने की साजिश हैं।”

भले ही संगठन स्तर पर एकजुटता का दावा किया जा रहा हो, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बैठक के भीतर का माहौल काफी अशांत था। प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने खुलकर अपना दर्द साझा करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व के सामने सवाल उठाया कि जब भी महायुति में पार्टी के फैसलों की आलोचना होती है, तो केवल उन्हें और प्रफुल्ल पटेल को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? तटकरे ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि मुश्किल समय में पार्टी के अन्य विधायक और मंत्री उनके समर्थन में आकर अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं करते?

छगन भुजबल और सुनील तटकरे के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक

तटकरे द्वारा उठाए गए इस बगावती सवाल पर पार्टी के वरिष्ठ ओबीसी चेहरे और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कड़ी आपत्ति जताई। भुजबल ने तटकरे को बीच में टोकते हुए कहा कि चुनावी माहौल में ऐसे आंतरिक और व्यक्तिगत मुद्दों को कोर बैठक के एजेंडे में शामिल करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार तटकरे ने भुजबल को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि वे स्थिति स्पष्ट करने के लिए अपनी बात पूरी रखेंगे। जिसके बाद कथित तौर पर पार्थ पवार मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इस विवाद के बाद छगन भुजबल ने बाहर आकर भले ही मीडिया से कहा हो कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है, लेकिन अंदरूनी दरार पूरी तरह उजागर हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा

कच्चे तेल की निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर भारत का दांव, पूर्व BPCL प्रमुख का बड़ा बयान

मुंबई की प्यास बुझाने वाला शाहपुर खुद प्यासा क्यों? बांधों के साये में टैंकरों का इंतज़ार कर रहे आदिवासी

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या सलाह दी ?

ये भी पढ़ें- कच्चे तेल की निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर भारत का दांव, पूर्व BPCL प्रमुख का बड़ा बयान

तटकरे के भाषण से पहले पार्थ पवार का बाहर जाना

इस पूरी बैठक के दौरान दो बड़े घटनाक्रमों ने बनसोडे के दावों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। पहला यह कि दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल मुंबई में मौजूद होने के बावजूद देवगिरी की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए और दांडी मार दी। दूसरा बड़ा झटका तब लगा जब सुनील तटकरे अपनी बात रखने के लिए पोडियम पर आ रहे थे, तभी अजित पवार के बेटे पार्थ पवार अचानक अपनी सीट से उठे और बैठक छोड़कर बाहर चले गए। युवा नेतृत्व के इस आक्रामक रवैये से हॉल में मौजूद अन्य विधायक और पदाधिकारी सन्न रह गए।

10 जून के स्थापना दिवस और वित्त मंत्रालय की बहाली को लेकर गहराया सस्पेंस

पार्टी के भीतर केवल टिकटों को लेकर ही नहीं, बल्कि आगामी 10 जून को होने वाले राकांपा के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन स्थल को लेकर भी दो फाड़ की स्थिति है; एक गुट इसे मुंबई में तो दूसरा गुट शरद पवार के गढ़ पुणे में आयोजित करना चाहता है। इसके अलावा, बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की व्यक्तिगत निराशा भी सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष लगातार मांग उठाने के बावजूद राकांपा को अभी तक महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) वापस नहीं सौंपा गया है, जिससे पार्टी के भीतर यह धारणा मजबूत हो रही है कि महायुति गठबंधन में अजीत पवार गुट को हाशिए पर धकेला जा रहा है।

Sanjay bansode denies ncp internal conflict says party united under sunetra pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai News
  • NCP
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.