Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्रकारों को धमकी के बाद अब ‘दागी’ कनेक्शन; संजय दीना पाटिल पर मनसे का बड़ा हमला

Sandeep Deshpande Alleges Sanjay Dina Patil: मनसे नेता संदीप देशपांडे ने सांसद संजय दीना पाटिल की फरार आरोपी के साथ तस्वीर जारी कर गृह विभाग से जांच और सुरक्षा हटाने की मांग की।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 12:15 PM

संदीप देशपांडे और फरार आरोपी के साथ सांसद संजय दीना पाटिल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Sandeep Deshpande On Sanjay Dina Patil: उत्तर-पूर्वी मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पत्रकारों को ऑन-कैमरा गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में घिरे पाटिल पर अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एक नया और बेहद गंभीर बम फोड़ा है। मनसे के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने शुक्रवार सुबह एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सांसद संजय दीना पाटिल की एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ तस्वीर सार्वजनिक की है।

देशपांडे का दावा है कि तस्वीर में सांसद के साथ दिख रहा शख्स नासिक के बहुचर्चित 10 करोड़ रुपये के केबल चोरी मामले का मुख्य और फरार आरोपी है। इस खुलासे के बाद मनसे ने पुलिस और गृह विभाग से इस अंडरवर्ल्ड और क्रिमिनल नेक्सस की तत्काल गहन जांच करने की मांग की है।

फरार आरोपी सांसद के साथ क्या कर रहा है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत के तौर पर तस्वीर लहराते हुए मनसे नेता संदीप देशपांडे ने सीधे पुलिस प्रशासन और गृह मंत्रालय पर तीखे सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने पूछा, “क्या यह वही व्यक्ति नहीं है जो नासिक में हुए 10 करोड़ रुपये के बड़े केबल घोटाले और चोरी के मामले में पुलिस रिकॉर्ड में फरार घोषित है? अगर पुलिस इसे ढूंढ रही है, तो यह कानून का भगोड़ा देश के एक जिम्मेदार सांसद संजय दीना पाटिल के साथ खुलेआम क्या कर रहा है?

सम्बंधित ख़बरें

सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला

‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल

कोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी

मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश

यह व्यक्ति कौन है और इसके खिलाफ कुल कितने मामले दर्ज हैं? जिस कार में हाल ही में एक दुर्घटना हुई थी, वह किसके नाम पर रजिस्टर्ड है? इन सभी सवालों के जवाब मुंबई और नासिक पुलिस को देने होंगे।” देशपांडे ने दावा किया कि पाटिल के फेसबुक अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं जो उनके संदिग्ध संबंधों की पोल खोलती हैं।

ये भी पढ़ें- ‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल

लोकतंत्र का अपमान करने वाले की वाई-प्लस (Y+) सुरक्षा

पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए संदीप देशपांडे ने सांसद पाटिल की भाषा और आचरण पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “कल एक मौजूदा सांसद ने सार्वजनिक रूप से मीडियाकर्मियों को जो अपशब्द कहे हैं, वह भाषा और संस्कृति महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के बिल्कुल अनुकूल नहीं है। पत्रकारों को डराना, उन्हें जान से मारने की धमकी देना और यह कहना कि ‘कमिश्नर से शिकायत करोगे तो भी देख लूंगा’, सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है।

ऐसे हिंसक और संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले नेता को सरकार ने ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा क्यों दे रखी है? टैक्सपेयर्स के पैसों पर इन्हें यह सुरक्षा कवच अभी भी क्यों मिल रहा है, इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।”

राज ठाकरे के पुराने मामले का दिया हवाला

प्रशासनिक नियमों में दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए देशपांडे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “एक समय था जब राज ठाकरे साहब ने केवल रेलवे भर्ती के मुद्दे पर एक भड़काऊ भाषण दिया था, तो सरकार ने तुरंत उनकी सुरक्षा हटा ली थी। क्या वह नियम इस शिंदे सेना के सांसद पर लागू नहीं होता जो ऑन-कैमरा कत्ल की धमकियां दे रहा है?”

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पुराने हिट एंड रन केस का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे उस दुर्घटना में पुलिस बॉडीगार्ड की शिकायत मुख्य गवाह बनी थी, वैसे ही सरकार को संजय दीना पाटिल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से लिखित शिकायत लेनी चाहिए और सरकारी गवाहों के सामने पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए।

Sandeep deshpande alleges mp sanjay dina patil links with absconding accused cable theft

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 12:15 PM

Topics:  

  • MNS Leader
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.