साकीनाका में डेटिंग ऐप घोटाला बेनकाब, 13 गिरफ्तार; कैफे में वसूले जाते थे हजारों रुपये
Tinder Cafe Fraud India Case: मुंबई के साकीनाका में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कैफे में बुलाकर लोगों से जबरन मोटी रकम वसूली जाती थी, 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
टिंडर डेटिंग ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
Sakinaka Dating App Scam: साकीनाका में डेटिंग ऐप घोटाले का खुलासा हुआ है। जिसमें एनजीओ युवा प्रतिष्ठान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनजीओ के अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में एक गुप्त अभियान चलाकर, आरोपियों को मात दी गई और उनका पर्दाफाश किया गया है।
इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें महिलाएं और हेवन टेरेस 72 कैफे के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग डेटिंग ऐप्स (मुख्य रूप से टिंडर) के जरिए पुरुषों को लुभाते थे, जब पीड़ित अपने ‘मैच’ से मिलने कैफे में आते, तो उनसे खाने-पीने के नाम पर भारी-भरकम बिल (15,000 से 50,000 तक) वसूले जाते थे। यदि कोई इनकार करता, तो बाउंसर और कर्मचारी धमकाते और जबरदस्ती पैसे ऐंठते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- कांदिवली में कचरे का अंबार, सड़क जाम; लोगों को रॉन्ग साइड से गुजरने की मजबूरी
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
महानगरों के पुरुषों पर निशाना
पुलिस ने युवा प्रतिष्ठान के सहयोग से 14 मार्च 2026 को कैफे पर छापेमारी की थी। यह गिरोह मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों के पुरुषों को निशाना बनाता था। अधिकांश आरोपी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।
आरोपियों ने करीब दो महीने पहले हेवन टेरेस 72 कैफे किराए पर लिया था और इसे विशेष रूप से इस घोटाले के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत तब हुई जब यादव के एक परिचित इस रैकेट का शिकार हुए और 25,000 गंवा बैठे।
