मरीजों से करें सौजन्यपूर्ण व्यवहार, उपसभापति सचिन अहिर का नायर-जेजे अस्पताल प्रशासन को निर्देश

Nair JJ Hospital Inspection: सचिन अहिर ने नायर और जेजे अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को मरीजों से विनम्र व्यवहार और समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।
sachin ahir nair jj hospital patient care instructions
सचिन अहिर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

JJ Hospital Mumbai: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सक्षम और मरीजों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर ने मुंबई मनपा के नायर अस्पताल और राज्य सरकार के सर जे.जे. अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

की मरीजों से मुलाकात

निरीक्षण के दौरान सचिन अहिर ने सर जे.जे. अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से उपचार के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उनकी समस्याएं समझने का प्रयास किया।

sachin ahir nair jj hospital patient care instructions
नागपुर के हसनबाग में आधी रात फायरिंग, यवतमाल के वणी से पकड़ा गया आरोपी

मरीज व परिजनों के प्रति रहें विनम्र

इस दौरान अहिर ने कहा कि बीमारी के कारण मरीज और उनके परिजन पहले से ही मानसिक एवं शारीरिक तनाव से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में अस्पताल के कर्मचारियों का व्यवहार उनके प्रति संवेदनशील, सहयोगपूर्ण और विनम्र होना जरूरी है। उन्होंने नायर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक/अधिष्ठाता डॉ. शैलेश मोहिते को अस्पताल के कर्मचारियों को मरीजों और उनके परिजनों के साथ सौजन्यपूर्ण व्यवहार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि गंभीर मरीजों को बिना किसी विलंब के तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं के बारे में व्यापक जनजागरूकता पैदा करने पर जोर दिया।

sachin ahir nair jj hospital patient care instructions
नागपुर में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर को धमकी देकर मांगी फिरौती, शिंदे गुट के सरोदे समेत 7 पर मामला दर्ज
sachin ahir nair jj hospital patient care instructions
नायर जेजे अस्पताल निरीक्षण(सोर्सः सोशल मीडिया)

विभागाध्यक्ष रहे मौजूद

दौरे के दौरान सर जे.जे. अस्पताल एवं ग्रांट शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अजय हरिभाऊ भंडारवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय सुरासे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख चिकित्सक और बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com