Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांदिवली में बुजुर्ग की हत्या से बवाल, गुस्साए नागरिकों ने पुलिस का किया घेराव

Mumbai News: मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस का घेराव कर न्याय की मांग की। आरोप है कि वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई और आरोपी अब तक कार्रवाई से बाहर हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 01:26 PM

कांदिवली में बुजुर्ग की हत्या से भारी असंतोष (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Old man murdered in Kandivali: कांदिवली के लालजी पाड़ा इलाके में बुजुर्ग की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस का घेराव किया और शव को गाले में रखकर न्याय की गुहार लगाई। घटना के बाद इलाके में भारी असंतोष का माहौल है और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे संजय नगर में चौहान परिवार के कई लोग एक बुजुर्ग राम लखन यादव के गाले में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार झगड़ा और मारपीट हुई। झगड़े में 65 वर्षीय यादव बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी। इसके बावजूद हत्या को रोकने में नाकाम रही। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बुजुर्ग की हत्या हुई और आरोपियों को बचाने की कोशिश भी की गई।

हत्या के बाद इलाके के लोग भड़क गए और बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। उन्होंने शव को गाले में रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ का कहना था कि जब तक हत्या में शामिल सभी आरोपियों और उनकी मदद करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- जालना में पिता ने किया जघन्य अपराध, समाज में बदनामी के घर से बेटी की हत्या की

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से तनाव की जानकारी देने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। यही वजह रही कि खुलेआम हत्या हो गई और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए।

स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार नहीं होगा।

इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन स्थानीय नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। कांदिवली की इस घटना ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

Ruckus over murder of an elderly man in kandivali angry citizens blame police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 01:26 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

भंडारा जिले में अवैध शराब अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों की शराब जब्त

2

ठाणे में गणेश विसर्जन पर दर्दनाक हादसा, 2 की डूबकर मौत, 1 की तलाश जारी, 2 को बचे

3

सोयाबीन पर चारकोल रॉट और मोझाइक वायरस का अटैक, तबाह होने लगी फसल, किसानों ने उठाया बड़ा कदम

4

एक मिनट का इंतजार करने का समय नहीं…गोंदिया में ‘सिग्नल जम्प’ कर रहे वाहन चालक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.