Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिशउजागर हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित शेट्टी फायरिंग केस (सौ. डिजाइन फोटो )
Rohit Shetty House Firing Case Chargesheet: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है।
गुरुवार को पुलिस ने विशेष मकोका कोर्ट में 17 आरोपियों के खिलाफ 1,624 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला 1 फरवरी की रात का है।
जब शेट्टी के नौ-मंजिला घर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। जिससे बॉलीवुड गलियारों में हड़कंप मच गया था। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हमले की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों द्वारा रची गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर रास्ते पर याेग करने पर बरसीं रागिनी नायक
मध्य रेल का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 23 जून को, दिवा-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव
सोशल मीडिया पर ली थी हमले की जिम्मेदारी
चार्जशीट में शुभम लोणकर और आरजू बिश्नोई को ‘वांटेड’ दिखाया गया है। जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गौरतलब है कि शुभम लोणकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान फायरिंग मामले में भी मुख्य संदिग्ध है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें शूटर दीपक शर्मा और रितिक यादव जैसे आरोपी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में 4 घंटे बंद रहेंगी रेलवे टिकट सेवाएं, PRS शटडाउन से बुकिंग प्रभावित
अधिकांश आरोपी 20-25 वर्ष के
चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले शेट्टी के घर की तीन बार रेकी की थी। घटना के दिन हमलावर कल्याण के रास्ते ट्रेन से उत्तर भारत भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी 20 से 25 वर्ष की आयु के हैं। शुभम लोणकर के भाई प्रवीण लोणकर को भी साजिश, हथियारों की आपूर्ति और आरोपियों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट पर नकेल कसने के लिए महाराष्ट्र सगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की कड़ी धाराएं लगाई है। इस चार्जशीट के जरिए पुलिस ने आरोपियों के आपसी संबंधों, वित्तीय लेनदेन और भागने के रास्तों के पुख्ता सबूत अदालत के सामने पेश किए हैं।
