-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Upcoming Movie Maatrubhumi Delay Next Film Eid 2027 Big Update
‘मातृभूमि’ की रिलीज टलने पर भी टेंशन नहीं! ईद 2027 पर सलमान खान का मेगा धमाका, अगली फिल्म के 5 बड़े खुलासे
- Written By: स्नेहा मौर्या
Salman Khan Movie Big Updates: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट टल गई है। इसी बीच उनकी अगली मेगा फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो ईद 2027 पर रिलीज हो सकती है।

सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Maatrubhumi Movie Delay: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि (पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से चर्चित) इन दिनों मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट पर अनिश्चितता छा गई है, क्योंकि इसका काम अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हो पाया है।
प्रशांत तमांग के निधन से टली ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मुख्य कलाकार प्रशांत तमांग के निधन के बाद प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते कहानी और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करने पड़े। यही वजह है कि पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली यह फिल्म अब आगे खिसक सकती है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में कई क्रिएटिव बदलाव भी किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ नए सीन और म्यूजिक एलिमेंट्स शामिल किए जाएंगे। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं, इसलिए जल्दबाजी में रिलीज करने से बचना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
सलमान खान अलगे साल ईद पर करेंगे बड़ा धमका
इसी बीच सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने साउथ के चर्चित प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जो इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।
यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसमें इमोशन और मास अपील का जबरदस्त मिश्रण होगा। खास बात यह है कि इसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है, जो सलमान खान के लिए हमेशा से लकी स्लॉट माना जाता रहा है।
कास्टिंग को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। वह पहले जवान के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े सलमान-शाहरुख, 5 साल तक चली दुश्मनी, फिर ऐसे हुई सुलह
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हो चुका है शुरू
फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अलग-अलग लोकेशंस पर शूट होने वाली इस फिल्म में VFX का भी बड़ा इस्तेमाल किया जाएगा। कुल मिलाकर, जहां एक तरफ ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की अगली मेगा फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।
Salman khan upcoming movie maatrubhumi delay next film eid 2027 big update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













