मुंबई में 4 घंटे बंद रहेंगी रेलवे टिकट सेवाएं, PRS शटडाउन से बुकिंग प्रभावित

Mumbai Railway PRS Shutdown: मुंबई में 1 मई रात 11:45 बजे से 2 मई सुबह 4:15 बजे तक रेलवे की PRS सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान टिकट बुकिंग, रिफंड और अन्य सुविधाएं प्रभावित होंगी।
Mumbai Railway PRS Shutdown Ticket Booking
मुंबई रेलवे PRS शटडाउन अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Railway PRS Shutdown Ticket Booking: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। एक मई की देर रात से 2 मई की तड़के तक मुंबई की यात्री आरक्षण प्रणाली पूरी तरह बंद रहेगी।

मध्य रेलवे ने पीएनआर कंप्रेशन के जरूरी तकनीकी कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है। इससे टिकट बुकिंग से लेकर कई अहम सेवाएं प्रभावित होंगी। रेलवे के मुताबिक 1 मई रात 11.45 बजे से 2 मई सुबह 4.15 बजे तक पीआरएस सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इस दौरान न तो काउंटर से टिकट मिल पाएंगे और न ही ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। इसके अलावा आईवीआरएस, करंट रिजर्वेशन, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन और रिफंड काउंटर जैसी सुविधाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी।

हालांकि, जिन यात्रियों को टिकट रद्द कराना होगा, उनके लिए टिकट डिपॉजिट रसीद की सुविधा जारी रहेगी, जिससे वे नियमों के अनुसार रिफंड का दावा कर सकेंगे। रेलवे ने साफ किया है कि यह मेंटेनेंस कार्य सिस्टम को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए किया जा रहा है।

रिफंड के लिए राहत

हालांकि, जिन यात्रियों को इस दौरान टिकट रद्द कराना होगा, उनके लिए टिकट डिपॉजिट रसीद (टीडीआर) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए यात्री बाद में नियमों के अनुसार अपना रिफंड क्लेम कर सकेंगे, जिससे उन्हें पूरी तरह नुकसान नहीं होगा।

मेंटेनेंस का उद्देश्य

मुंबई रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीकी कार्य पीएनआर कंप्रेशन के तहत किया जा रहा है, जिससे सिस्टम की क्षमता और गति में सुधार होगा। इससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी।

यात्रियों को सलाह

मुंबई रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा की योजना बनाते समय इस शटडाउन को ध्यान में रखें और संभव हो तो पहले ही टिकट बुक कर लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com