Rohit Shetty के घर बाहर गोलीबारी केस, मकोका के तहत गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी
Filmmaker Rohit Shetty के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अदालत में दहशत फैलाने की साजिश का दावा किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी (सौ. सोशल मीडिया )
Rohit Shetty Firing Case: फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले गिरफ्तार, पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
पुलिस रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को, 11 फरवरी को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। गोलीबारी मामले में पुलिस ने विशेष अदालत को बताया कि फरार आरोपी शुभम लोनकर ने कथित तौर पर आतंक फैलाने की साजिश रची थी। उसने 40,000 रुपये हस्तांतरित किए और अपने भाई के माध्यम से हथियार मुहैया कराए थे।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत से 15 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसे मंजूर नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है, जिससे एक ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंगल का संकेत मिलता है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस के अनुसार, पांचवें आरोपी आसाराम फासले (42) को 5 फरवरी को पुणे में गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी, पालघर-पुणे में रेड अलर्ट; सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 घायल
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
ये भी पढ़ें :- Bombay HC से गेटवे टर्मिनल्स इंडिया को बड़ी राहत, 170 करोड़ के जीएसटी डिमांड नोटिस पर अंतरिम रोक
दहशत फैलाने का मकसद
- मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल बंडू सकट (23), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (19), समर्थ शिवशरण पोमाजी (19), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) और आसाराम फासले (45) हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य शुभम लोनकर इस मामले में वांछित आरोपियों में शामिल है।
- उसने सोशल मीडिया पोस्ट में शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। आरोपियों से बरामद हथियारों में से एक हथियार प्रवीण लोनकर द्वारा, सप्लाई किया गया था और गिरोह का मकसद मुंबई में दहशत फैलाना था।
