कप्तान राेहित शर्मा को पेंटिंग भेंट करते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। (सोर्स: एएनआई )
मुंबई: टी20 विश्वकप विजेता टीम का स्वदेश लौटने के बाद धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। मुंबई में हुए विक्ट्री परेड की चर्चा को विदेशों में भी की जा रही है। गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर भारतीय फैंस का सैलाब आ गया था।
बारबाडोस से दिल्ली आकर टीम इंडिया ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के आवास पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत भी हुआ। जहां टीम इंडिया ने पीएम मोदी को कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। इसके बाद मुंबई में विक्ट्री परेड भी हुई, जहां मुंबई के सड़कों पर जनसैलाब आ गया।
सूर्यकुमार यादव को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। (सोर्स: एएनआई )
शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन में कप्तान रोहित शर्मा सहित टी20 विश्वकप विजेता टीम के मुंबई में रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आधिकारिक आवास पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव को सम्मानित किया था।
यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट करते करते मुख्यमंत्री शिंदे। (सोर्स: एएनआई ) (सोर्स: एएनआई )
केंद्रीय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कप्तान रोहित शर्मा, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के साथ सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे जिन्होंने टी20 विश्वकप फाइनल के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम कैच लिया था जिससे पूरे मैच का रुख बदल गया था। यादव जब समारोह में बोलने के लिए खड़े हुए तो वहां उपस्थित मंत्रियों और विधायकों ने एक स्वर में उनसे उस कैच के बारे में बताने को कहा।
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को सम्मानित किया। pic.twitter.com/ra9mM1CiGG — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2024
सूर्यकुमार ने श्रोताओं की नारेबाजी के बीच मराठी में कहा, ‘‘कैच बसला हातात (कैच सीधे मेरे हाथ में आ गया)।” इसके बाद उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए कैच लेने की नकल भी करके दिखाई। सूर्यकुमार के संबोधन के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘ सूर्या ने अभी बताया कि गेंद आकर उनके हाथ में ‘बैठ’ गई। यह अच्छा है कि गेंद उनके हाथ में बैठ गई नहीं तो मैं उन्हें ‘बैठा’ (टीम से बाहर कर) देता।”
VIDEO | Indian cricketer Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) addressed an event at Vidhan Bhavan in Mumbai, organised to felicitate the T20 World Cup-winning team. pic.twitter.com/plGea0At58 — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2024
#WATCH | Mumbai | Team India captain Rohit Sharma speaks in Maharashtra Vidhan Bhavan as Indian men’s cricket team members are being felicitated by CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis (Source: Maharashtra Assembly) pic.twitter.com/I51K2KqgDV — ANI (@ANI) July 5, 2024
रोहित ने मराठी में कहा कि ‘‘भारत में दोबारा विश्वकप लाना सपना था। हमने इसके लिए 11 साल प्रतीक्षा की। 2013 में हमने आईसीसी चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती थी।” उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अपने टीम के साथियों का शुक्रगुजार हूं, न केवल शिवम दुबे, सूर्य और यशस्वी जायसवाल बल्कि हर उस व्यक्ति का जिसने भारत की इस सफलता में योगदान दिया। मैं भाग्यशाली हूं कि ऐसी टीम है। प्रत्येक व्यक्ति ने मजबूत प्रयास किया। सभी ने इस पल के लिए मेहनत की।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)