Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाडकी बहिन योजना होगी बंद’, शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने ट्वीट में पेश किया सबूत

Rohit Pawar Tweet On Ladki Bahin Yojana: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार का बड़ा दावा; उज्ज्वला योजना की तरह ही महाराष्ट्र में बंद हो सकती है मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 09, 2026 | 11:26 AM

उज्ज्वला की तरह लाडकी बहिन योजना का भी होगा बेडा गर्क, रोहित पवार के दावे से मचा हड़कंप (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Rohit Pawar Tweet Maharashtra Ladki Bahin Yojana Ujjwala: केंद्र सरकार द्वारा साल 2016 में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत शुरुआत में लाभार्थियों को एक वर्ष में 12 (घरेलू गैस) एलपीजी सिलेंडरों पर सीधे बैंक खाते में सब्सिडी दी जाती थी। हालांकि, पिछले कुछ समय में नीतिगत बदलावों के कारण पहले इन सिलेंडरों की संख्या को घटाकर 12 से 9 किया गया था। अब सरकार के एक और नए निर्णय के अनुसार इस सीमा को और भी अधिक सीमित कर दिया गया है, जिसके तहत अब लाभार्थियों को पूरे वर्ष में केवल 4 गैस सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।

सरकार के इस नए फैसले के कारण देश भर के करोड़ों गरीब परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ा है, जिससे विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने इस पर पलटवार किया है, रोहित ने उज्जवला योजना में की गई कांट-छांट को सीधे लाडकी बहिन योजना से जोड़ दिया है। रोहित ने दावा किया है कि आने वाले वक्त में लाडकी बहिन योजना भी (पहले सिमित और बाद में) बंद कर दी जाएगी।

उज्ज्वला योजनेतील अनुदानित गॅस सिलिंडरची संख्या १२ वरुन आधी ९ केली आणि आता ९ वरुन थेट ४ करण्यात आली. उद्या ही उज्ज्वला योजनाच सरकारने गुंडाळली तर आश्चर्य वाटणार नाही. असाच प्रकार लाडक्या बहिणींच्या बाबतीतही सुरु आहे. निवडणुकीत मतांची बेगमी होताच सरसकट लाभ दिल्यानंतर आता वेगवेगळे… pic.twitter.com/lRGhe7TBZO — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) June 9, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हाई प्रोफाइल अंदाज में ठगी, नौकरी और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा, नागपुर में 92.44 लाख का फ्रॉड

अमरावती: किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी का दायरा बढ़ाने की मांग, बच्चू कडू ने दी आंदोलन की चेतावनी

जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीज परेशान

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का अमरावती बस डिपो में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख दो बड़े अधिकारी सस्पेंड

रोहित पवार का ट्वीट और महायुति सरकार पर लगाया गया विश्वासघात का आरोप

इस बड़े फैसले को लेकर एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और विधायक रोहित पवार ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट लिखा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 से 9 की गई और अब चुपके से उसे 9 से घटाकर केवल 4 पर ला दिया गया है। रोहित पवार ने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा कि यदि यह सरकार कल को इस पूरी उज्ज्वला योजना को ही हमेशा के लिए बंद कर दे, तो इसमें किसी को कोई अचरज नहीं होना चाहिए क्योंकि इस सत्ताधारी गठबंधन का चरित्र ही ऐसा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘रात में सूरज उगाना चाहते हैं उद्धव ठाकरे’, INDIA गठबंधन को दिए सुझाव पर सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार

‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ के भविष्य को लेकर जताई गंभीर आशंका

उज्ज्वला योजना की कटौती का सीधा संबंध महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति से जोड़ते हुए रोहित पवार ने राज्य की ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना‘ को लेकर एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठीक यही तरीका महाराष्ट्र में भी अपनाया जा रहा है। विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के वोट हासिल करने के लिए पहले इस योजना का बढ़-चढ़कर प्रचार किया गया और बड़े-बड़े वित्तीय लाभ दिए गए। लेकिन जैसे ही चुनाव संपन्न हुए और वोटों की गिनती पूरी हुई, सरकार ने अलग-अलग कड़े मापदंड और नियम लागू करके रातों-रात लगभग 80 लाख लाडकी बहिनों को इस योजना की सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

‘उंगलियों पर गिने जा सकने वाले लाभार्थियों को ही मिलेगा भविष्य में लाभ’

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में रोहित पवार ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि आने वाले दिनों में सरकार कुछ और पेचीदा तथा कठिन मापदंड लेकर आएगी, जिसके बाद केवल उतनी ही प्रिय बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा जिन्हें उंगलियों पर गिना जा सके। बाकी सभी महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा या फिर बजट की कमी का बहाना बनाकर इस योजना को ही पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। उन्होंने महायुति को एक ‘विश्वासघाती सरकार’ बताते हुए कहा कि अगले चुनावों में जनता को लुभाने के लिए फिर से किसी नई योजना का अस्थायी प्रलोभन दिखाया जाएगा क्योंकि यह सरकार केवल सत्ता में बने रहने के लिए जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है।

Rohit pawar tweets ladki bahin yojana will be discontinued like ujjwala yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 11:26 AM

Topics:  

  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.