-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rohit Pawar On Nagpur Violence Cm Shinde Indirectly Accepted Intelligence Failure
Nagpur Violence: संगठन चाहे कोई भी हो हिंसा…सरकार के बयानों से साफ हुई बात, नहीं करेंगे बर्दाश्त बोले योगेश कदम
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में नागपुर में सोमवार रात महल इलाके में जो हिंसा भड़की, उससे प्रदर्शनकारियों पर सवाल उठाए जा रहे थे। प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है और उनके इंटेलिजेंस पर सवाल उठाए है।

नागपुर हिंसा पर बोले योगेश कदम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद शहर के कई इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। हिंसा मामले में विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है और सरकार और पुलिस इंटेलिजेंस पर सवाल उठाया है। नागपुर पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “पिछले 100 सालों से नागपुर में सभी समुदाय शांतिपूर्वक रह रहे हैं।”
उन्होने कहा, “यह पहली बार है कि वीएचपी और बजरंग दल ने आंदोलन शुरू किया और फिर अफवाह फैलने के बाद हिंसा भड़क उठी। अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। यह जांच होनी चाहिए कि यह सब किसने शुरू किया।”
नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, “नागपुर में हुई घटना बहुत गंभीर है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी स्तर के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाने की हिम्मत रखने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
रोहित पवार ने सरकार पर साधा निशाना
नागपुर हिंसा पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, “जब सीएम और डीसीएम ने कल एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया कि यह एक इंटेलिजेंस विफलता थी। अगर कुछ पूर्व नियोजित है और पुलिस को इसके बारे में पता नहीं है, तो यह एक इंटेलिजेंस विफलता है।
#WATCH | Mumbai: On Nagpur violence, NCP-SCP MLA Rohit Pawar says, “… When the CM and the DCM gave a statement yesterday, in which they indirectly accepted that it was an intelligence failure. If something is preplanned and the police do not know about it, then it is an… pic.twitter.com/r7EiAVUBua — ANI (@ANI) March 19, 2025
रोहित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागपुर की हिंसा या तो यह एक खुफिया विफलता है, या अगर ऐसा है कि उन्होंने खुफिया जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की, तो इसका मतलब है कि उन्होंने हिंसा होने दी। अगर कोई भी हिंसा में शामिल है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी समुदाय से हो।”
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हिंसा में 35 पुलिसकर्मी घायल
नागपुर हिंसा में करीब 100 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। इस दौरान 3 डीसीपी सहित 35 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। समय पर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा पूरा महल परिसर जल उठता। स्थानीय युवकों का कहना है कि हम शिकायत देकर अपने धार्मिक विधि में लग गए थे। हिंसा करने वाले बाहरी लोग थे।
Rohit pawar on nagpur violence cm shinde indirectly accepted intelligence failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














