रोहित पवार ने की पिंकी मालीवाल के परिवार से भेंट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: टैक्सी ड्राइवर की बेटी पिंकी माली की कहानी ने भावुक किया, रोहित पवार पहुंचे घर

Baramati Plane Crash में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के परिवार से एनसीपी विधायक रोहित पवार ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और पिंकी के भाई की नौकरी के लिए प्रयास का भरोसा दिया।

अपूर्वा नायक

Rohit Pawar Met Pinky Maliwal Family: एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बारामती विमान दुर्घटना में मारे गए चालक दल की सदस्य पिंकी माली के परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कठिन परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। रोहित पवार ने कहा कि पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली एक टैक्सी चालक हैं, जिन्होंने अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना घर तक बेच दिया।

पिंकी ने अपने पिता के संघर्ष को समझते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत किया।

खुशहाली के बाद आई त्रासदी

रोहित पवार ने कहा कि जब परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही थी, उसी समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। यह समय पूरे परिवार के लिए बेहद कष्टदायक है और समाज को ऐसे परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

जौनपुर से मुंबई तक का सफर

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील स्थित भैसा गांव के निवासी हैं। पूरा परिवार मुंबई में रह रहा था, हालांकि उनका जौनपुर आना-जाना बना रहता था। पिंकी का भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।

भाई की नौकरी के लिए मदद का आश्वासन

परिवार की स्थिति को देखते हुए रोहित पवार ने पिंकी के भाई की नौकरी के लिए पूरी कोशिश करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पिंकी चाहती थी कि उसका भाई कैप्टन बने, लेकिन इसके लिए उसकी शिक्षा पूरी होना जरूरी है।

एनसीपी परिवार मजबूती से साथ

रोहित पवार ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पवार परिवार और एनसीपी (शरद पवार) का पूरा संगठन पिंकी माली के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन