सिर्फ झूठ फैलाते हैं उद्धव ठाकरे, मछली काटने की पाबंदी पर ऋतु तावड़े का बड़ा पलटवार
No Fish Cutting Ban: ऋतु तावड़े ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, कहा सामना के जरिए फैलाया जा रहा है मछली काटने की पाबंदी का झूठ। मुंबई प्रशासन ने किसी भी बैन से किया इनकार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: गोरक्ष पोफली
मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया )
Ritu Tawde Slams Uddhav Thackeray: मुंबई में मछली काटने पर पाबंदी की खबर को लेकर छिड़ा विवाद अब उद्धव ठाकरे बनाम भाजपा की जंग में तब्दील हो गया है। भाजपा नेता ऋतु तावड़े ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और फेक न्यूज बताते हुए उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई में कहीं भी मछली काटने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
यह केवल प्रोपेगेंडा
ऋतु तावड़े ने इस बात पर हैरानी जताई कि यह खबर केवल उद्धव ठाकरे के मुखपत्र सामना में ही प्रकाशित हुई है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने ऐसा कोई आदेश दिया ही नहीं, तो यह खबर आई कहाँ से? तावड़े ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के पास अब राजनीति के लिए कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वे अफवाहें और झूठ फैलाने में लगे हुए हैं।
प्रशासन से की बात
कोली समाज को दिया भरोसा विवाद बढ़ता देख ऋतु तावड़े ने स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया, मैंने प्रशासन से बात की है, उनकी ओर से ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। यह पूरी तरह से एक अफवाह है। मुंबई कोली समाज की है और मछली काटना व बेचना उनकी संस्कृति का हिस्सा है। इस संस्कृति पर पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने मछुआरों और कोली समुदाय से अपील की कि वे ऐसी मनगढ़ंत खबरों पर विश्वास न करें।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
यह भी पढ़ें: कुंभ के नाम पर किसानों की जमीन हड़पना कौनसा धर्म है? संजय राउत का सरकार पर तीखा प्रहार!
उद्धव, ढंग की राजनीति करें
उद्धव ठाकरे की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ऋतु तावड़े ने कहा कि जनता को गुमराह करना ही अब यूबीटी (UBT) सेना का मुख्य एजेंडा बन गया है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, राजनीति करनी है तो मुद्दों पर आधारित और ढंग की राजनीति करें। केवल झूठ छापकर आप जनता का विश्वास नहीं जीत सकते। विपक्ष का कहना है कि मुंबई जैसे महानगर में समाज के एक बड़े वर्ग की आजीविका से जुड़ी अफवाहें फैलाना बेहद गैर जिम्मेदाराना है।
