‘मैंने कहा था…’, BMC मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर नितेश राणे का बड़ा बयान, विरोधियों पर कसा तंज
BMC Mayor Election: महायुति गठबंधन ने मुंबई मेयर पद के लिए भाजपा की रितु तावड़े और डिप्टी मेयर के लिए संजय घाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है। नितेश राणे ने इसे अपनी भविष्यवाणी की जीत बताया है।
- Written By: आकाश मसने
नितेश राणे व रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitesh Rane Statement On Ritu Tawde Candidature For BMC Mayor: देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर (Mayor) पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर (Deputy Mayor) पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नितेश राणे की तीखी प्रतिक्रिया
रितु तावड़े के नाम की घोषणा होते ही महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “हम अपनी मालवणी बहन रितु तावड़े को मुंबई की मेयर चुने जाने पर बधाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं! मालवन का कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में अब मुंबई का विकास निश्चित रूप से जारी रहेगा!!”
आमची मालवणी भगिनी रितू तावडे हिची मुंबयच्या महापौरपदी निवड निश्चित झाल्याबद्दल तिचा कौतुक आसा आणि पुढच्या वाटचालीस शुभेच्छा! मालवणी माणूस जबाबदारीत खयच कमी पडूचो नाय आणि मुंबयचो विकास आता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या मार्गदर्शनाखाली होवचो रवणार नाय एवढा नक्की!!… pic.twitter.com/qzGusevGRm — Nitesh Rane (@NiteshNRane) February 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
विपक्ष पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राणे ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, “मैंने कहा था… मुंबई का मेयर हिंदू होगा, मराठी होगा और महायुति से ही होगा! जय श्री राम! मुंबई महादेव से प्यार करती है।”
बोललो होतो.. मुंबई चा महापौर.. हिंदू होणार मराठी होणार महायुती चाच होणार ! जय श्री राम ! मुंबई ❤️ महादेव — Nitesh Rane (@NiteshNRane) February 7, 2026
दरअसल, बीएमसी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही इस बात पर घमासान छिड़ा था कि मुंबई का नेतृत्व कौन करेगा। उद्धव गुट (Sena UBT) और महायुति दोनों ही एक मराठी चेहरे पर जोर दे रहे थे। इसी बीच, AIMIM नेता वारिस पठान ने सवाल उठाया था कि “क्या कोई खान, पठान, शेख या सैयद मुंबई का मेयर नहीं बन सकता?” रितु तावड़े का नामांकन राणे के उस स्टैंड की पुष्टि माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक ‘मराठी हिंदू’ मेयर की वकालत की थी।
कौन हैं रितु तावड़े?
रितु तावड़े मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र के वार्ड संख्या 132 से दो बार की नगरसेवक (Corporator) हैं। यह क्षेत्र काफी हद तक गुजराती मतदाताओं वाला माना जाता है, लेकिन तावड़े की वहां मजबूत पकड़ है। हालांकि, 2017 के नागरिक चुनावों में उन्हें वार्ड 127 से हार का सामना करना पड़ा था, जहां तत्कालीन संयुक्त शिवसेना के उम्मीदवार ने उन्हें 4,024 मतों के अंतर से हराया था। नितेश राणे ने उन्हें एक ‘सच्ची मालवणी’ बहन बताया है और कहा कि एक मालवणी व्यक्ति कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता।
यह भी पढ़ें:- BMC मेयर पद के लिए BJP ने रितु तावड़े पर ही क्यों लगाया दांव? जानिए इस फैसले के पीछे के 5 बड़े कारण
गुपचुप तरीके से लिया गया फैसला
मेयर पद का चुनाव इस बार ‘महिला ओपन कैटेगरी’ के लिए आरक्षित किया गया था, जिसका फैसला राज्य शहरी विकास विभाग द्वारा पिछले महीने लॉटरी के जरिए किया गया था। पिछले दो हफ्तों से भाजपा के भीतर प्रीति सतम, अलका केरकर और राजश्री शिरवाडकर जैसे कई नामों पर चर्चा चल रही थी। हालांकि, भाजपा ने अपनी रणनीति को पूरी तरह गुप्त रखा और आखिरी क्षण तक मेयर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की।
विकास का नया अध्याय
नामांकन के दौरान महायुति की एकजुटता साफ दिखाई दी। रितु तावड़े और संजय घाड़ी ने मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और पूर्व सांसद राहुल शेवाले की मौजूदगी में पर्चा भरा। नितेश राणे ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में रितु तावड़े के नेतृत्व में मुंबई का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।
