जेनेलिया-रितेश देखमुख बने ‘लालपरी’ के ब्रांड एंबेसेडर, महाराष्ट्र सरकार ने सौंपी सड़क सुरक्षा की कमान
Genelia-Riteish Deshmukh News: महाराष्ट्र सरकार ने रितेश और जेनेलिया देशमुख को MSRTC और रोड सेफ्टी कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। वे अगले 5 साल तक सड़क सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
- Written By: आकाश मसने
रितेश देशमुख को अनुबंध हस्तांतरित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व मंत्री शंभूराज देसाई (सोर्स: सोशल मीडिया)
MSRTC Brand Ambassador Genelia-Riteish Deshmukh: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख इन दिनों न केवल अपनी आगामी महात्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि उन्हें एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) और परिवहन विभाग ने आधिकारिक तौर पर इस स्टार कपल को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
5 साल के लिए संभालेंगे रोड सेफ्टी का मोर्चा
बुधवार को मंत्रालय में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रितेश और जेनेलिया को अगले पांच वर्षों के लिए ‘रोड सेफ्टी कैंपेन’ का चेहरा बनाया गया। इस अनुबंध हस्तांतरण समारोह में राज्य के दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक शामिल थे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एसटी बसों के यात्रियों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना है। रितेश और जेनेलिया की साफ-सुथरी छवि और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि सड़क सुरक्षा अभियान अब घर-घर तक पहुंचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
मुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
राज्यसभा से पहले भुजबल की शर्त! मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा; सियासी गलियारों में तेज हुई अटकलें
रितेश देशमुख के लिए भावुक पल
ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए रितेश देशमुख काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा “ST बस का ब्रांड एंबेसडर बनना मेरे लिए केवल एक कॉन्ट्रैक्ट नहीं, बल्कि एक जज्बाती जुड़ाव है। मेरे पिता (दिवंगत विलासराव देशमुख) ने इन बसों में बहुत सफर किया था और उन्होंने हमें अपनी उन यात्राओं के कई किस्से सुनाए थे। मैंने खुद भी उनके साथ कई बार इन बसों का आनंद लिया है। इस विभाग का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गर्व की बात है।”
Mumbai, Maharashtra: Actor Riteish Deshmukh has been appointed as the brand ambassador for the next five years to strengthen the ‘Road Safety Campaign’ being run by the Maharashtra State Road Transport Corporation (ST) and the Transport Department. Actor Riteish Deshmukh says,… pic.twitter.com/0Jd3mambwO — IANS (@ians_india) April 22, 2026
‘राजा शिवाजी’ को लेकर बढ़ा उत्साह
सामाजिक कार्यों के साथ-साथ रितेश अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी‘ के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण खुद रितेश और जेनेलिया ने मिलकर किया है। फिल्म को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि इसमें सलमान खान का एक दमदार कैमियो हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो लंबे समय बाद पर्दे पर बड़े सितारों का जमघट देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र ने रचा इतिहास: ‘मिशन कर्मयोगी’ के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1, CM फडणवीस ने दी बधाई
फिल्म में संजय दत्त और विद्या बालन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रितेश ने इस फिल्म के जरिए अपने छोटे बेटे का बॉलीवुड डेब्यू कराया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभाते नजर आएंगे। रितेश खुद फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले की भूमिका निभा रहे हैं।
