महाराष्ट्र ने रचा इतिहास: 'मिशन कर्मयोगी' के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1, CM फडणवीस ने दी बधाई

Mission Karmayogi 2026: केंद्र सरकार के 'मिशन कर्मयोगी' के तहत 'साधना सप्ताह 2026' में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर सुशासन और क्षमता निर्माण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Mission Karmayogi 2026 Sadhana Saptah Maharashtra Rank 1
मिशन कर्मयोगी के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1 बनने पर महाराष्ट्र को मिला मेडल व प्रमाणपत्र (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
Published on
Updated on

Sadhana Saptah Maharashtra Rank 1: महाराष्ट्र ने एक बार फिर प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक सुशासन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। केंद्र सरकार के 'मिशन कर्मयोगी' के तहत आयोजित 'साधना सप्ताह 2026' में महाराष्ट्र ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं टीम महाराष्ट्र की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा है।

CM फडणवीस ने दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया और इस उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र इस मिशन का हिस्सा रहे हर कर्मी को बधाई दी।

iGOT प्लेटफॉर्म पर बनाया रिकॉर्ड

डिजिटल लर्निंग और क्षमता विकास के मामले में महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कर्मियों ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर कुल 46,94,597 कोर्स सफलतापूर्वक पूरे किए। यह संख्या देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है, जो महाराष्ट्र के प्रशासनिक तंत्र की सीखने और खुद को अपग्रेड करने की ललक को दर्शाती है।

AI और आधुनिक तकनीक पर जोर

इस मिशन की सबसे खास बात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति बढ़ता रुझान रही। महाराष्ट्र ने साधना सप्ताह के दौरान 6,59,759 AI-विशिष्ट प्रमाणपत्र (AI-specific certificates) हासिल किए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य का प्रशासन अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर तकनीक-आधारित समाधानों (Tech-based solutions) की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रशंसा पत्र में 'टीम महाराष्ट्र' के हर सदस्य की कड़ी मेहनत को सराहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सुशासन और क्षमता निर्माण के प्रति राज्य की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार ने उनका आभार व्यक्त किया है।

मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य

'मिशन कर्मयोगी' का मुख्य लक्ष्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसमें डिजिटल साक्षरता, व्यवहारिक कौशल और तकनीकी ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। महाराष्ट्र की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि राज्य अब 'न्यू इंडिया' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मिशन से जुड़े हर कर्मचारी को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई दी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com