-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Reactions Of Visitors After Dress Code Implemented In Maharashtra Temples Appeal Devotees
महाराष्ट्र के मंदिरों में लागू होगा ड्रेस कोड, इन कपड़ों पर लगी रोक, मंदिर के फैसले पर श्रद्धालुओं ने कही मन की बात
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के अब सभी मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने की कवायद चल रही है। मंदिरों के न्यासियों का मानना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए ‘ड्रेस कोड' आवश्यक है। इस पर अब ड्रेस कोड भी बताया गया है।

मंदिरों में ड्रेस कोड (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
मुंबई: देश के साथ-साथ अब महाराष्ट्र में भी ड्रेस कोड लागू करने के लिए मुहीम उठ चुकी है। महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में धीरे-धीरे आगंतुकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। इन पूजा स्थलों का प्रबंधन करने वाले न्यासियों ने दिशा-निर्देश जारी कर भक्तों से शालीन और पारंपरिक कपड़े पहनने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र के मंदिरों के न्यासियों का मानना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए ‘ड्रेस कोड’ आवश्यक है जबकि धार्मिक स्थलों में आने वाले लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ‘चिंचवड देवस्थान ट्रस्ट’ द्वारा प्रबंधित मंदिरों ने शुक्रवार को परामर्श जारी कर श्रद्धालुओं से ‘‘उचित” पोशाक पहन कर आने का अनुरोध किया है। यह ट्रस्ट पुणे जिले के मोरगांव और थेऊर, अहिल्यानगर में सिद्धटेक और पिंपरी चिंचवड में मोरया गोसावी संजीवन और रायगढ़ में खार नारंगी स्थित मंदिर का प्रबंधन करता है।
ड्रेस कोड लागू नहीं करना चाहिए
ट्रस्ट ने यह साफ किया कि ‘ड्रेस कोड’ अनिवार्य नहीं बल्कि इन मंदिरों में शिष्टाचार को बनाए रखने के लिए यह एक सम्मानजनक अपील है। पुणे की निवासी अदिति काणे ने कहा, ‘‘इन दिनों लोग मंदिर जाने की योजना पहले से नहीं बनाते बल्कि वे अपनी छुट्टियों के दौरान किसी स्थान पर जाते समय यहां चले जाते हैं। मैं अपनी छुट्टियों के दौरान मंदिर गई और वहां मैंने देखा कि बहुत कम श्रद्धालुओं को छोड़कर अधिकांश लोगों ने सभ्य पोशाक पहनी हुई थी। मंदिर प्रबंधन द्वारा ड्रेस कोड के बारे में अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन उन्हें इसे लागू नहीं करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
50 मंदिरों में लागू ड्रेस कोड
मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने इस वर्ष जनवरी में इस प्रमुख मंदिर के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिए जाने की घोषणा की। इस प्रसिद्ध मंदिर में मशहूर हस्तियों सहित हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। पिछले साल रत्नागिरी के 50 मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था और मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर सूचना पट्ट लगाकर लोगों से पूरे कपड़े पहनने और आपत्तिजनक कपड़ों से बचने का आग्रह किया गया था।
इन कपड़ों से करें परहेज
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने रत्नागिरी में 11 स्थानों पर बैठकें कीं और मंदिरों के न्यासियों ने इन बैठकों के दौरान मंदिरों में पारंपरिक भारतीय परिधानों का ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया। अहिल्यानगर जिले के कम से कम 16 मंदिरों में भी इस तरह के प्रतिबंध लगाए गए और यहां जींस, स्कर्ट, शॉर्ट्स या आपत्तिजनक कपड़े पहन कर आने पर रोक लगा दी। दक्षिणपंथी संगठन महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और हिंदू जनजागृति ने कहा कि अहिल्यानगर और संभवतः पूरे महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में समान ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखा न हो
उन्होंने राज्य सरकार से शिरडी साईं बाबा मंदिर और अहिल्यानगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों में ड्रेस कोड लागू करने की भी अपील की है। मंदिरों में ड्रेस कोड को लेकर श्रद्धालुओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। मुंबई निवासी वनिता सोमवंशी ने कहा, ‘‘ड्रेस कोड उचित है क्योंकि लोगों के दिल और दिमाग में श्रद्धा होती है और वे इसी श्रद्धा के साथ मंदिर में आते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसे कपड़े न पहनें जो आपत्तिजनक हो या बहुत ज़्यादा फैशनेबल हों जैसे कि फटी या कटी हुई जींस। यहां तक कि मंदिरों में ऐसी टी-शर्ट भी पहन कर आने से बचना चाहिए, जिसपर आपत्तिजनक कैप्शन लिखा हो।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Reactions of visitors after dress code implemented in maharashtra temples appeal devotees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













