प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
Mumbai Metro News: प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद रामदास आठवले ने मुंबई मेट्रो में सफर किया। उन्होंने पेट्रोल डीजल बचाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनता से सहयोग मांगा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
मुबई मेट्रो में सफर करते रामदास आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ramdas Athawale Mumbai Metro Travel: मुंबई की सड़कों पर भारी सुरक्षा और महंगी गाड़ियों के काफिले में चलने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज एक अलग अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पेट्रोल-डीजल के आयात पर निर्भरता कम करने के आह्वान के बाद, आठवले ने मुंबई मेट्रो में सफर करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत भी की।
अर्थव्यवस्था को फिसलने से बचाना जरूरी
मेट्रो यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए आठवले ने कहा, भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे और अधिक मजबूती देने और नीचे फिसलने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण अपील की हैं। ईंधन (पेट्रोल-डीजल) का उपयोग कम करना, सोने की खरीदारी पर नियंत्रण और अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचना आज समय की मांग है।
उन्होंने आगे कहा कि वह खुद भविष्य में भी जहां संभव हो, मेट्रो का उपयोग करने की कोशिश करेंगे। आठवले ने जनता से अपील की कि वे देशहित में प्रधानमंत्री के इन सुझावों का पालन करें ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
NEET पेपर लीक मामले का आरोपी शुभम खैरनार नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदला था हुलिया
बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों के लिए TET जरूरी नहीं, लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी
मुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
कर्म से दिया संदेश
अपनी चिर-परिचित शायराना शैली के लिए मशहूर आठवले ने इस बार संदेश कविता से नहीं, बल्कि कर्म से दिया है। हालांकि, विपक्षी खेमे की ओर से राज ठाकरे जैसे नेता इसे पहले ही दिखावा करार दे चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से यह एक सांकेतिक कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
महाराष्ट्र की सियासत गर्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दी गई किफायत की नसीहत ने महाराष्ट्र के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद प्रदेश की राजनीति स्पष्ट रूप से दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत महायुति के तमाम दिग्गज नेता प्रधानमंत्री के समर्थन में उतर आए हैं। दूसरी ओर, विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शरद पवार, संजय राउत, विजय वडेट्टीवार और राज ठाकरे जैसे नेताओं ने प्रधानमंत्री और सरकार पर तीखे हमले किए हैं।
विपक्ष का आरोप है कि सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं का बोझ आम आदमी के कंधों पर डाल रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र के हर चौक-चौराहे पर इस ‘किफायत’ मंत्र और उस पर हो रही राजनीति की चर्चा जोरों पर है।
