नासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
Nashik Collector News: नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने उद्योग मित्र बैठक में उद्यमियों की फाइलें न अटकाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सुधार के लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की।
- Written By: रूपम सिंह
जिलाधिकारी आयुष प्रसाद बैठक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nashik Collector Ayush Prasad: औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की परेशानियों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की फाइलें विना वजह लंबित न रखी जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी प्रसाद ने कहा कि प्रशासन उद्योगों के विकास में बाधक नहीं, बल्कि सहायक की भूमिका निभाएगा। औद्योगिक अनुमतियां, प्रमाणपत्र और अन्य शासकीय प्रक्रियाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने उद्यमियों को ‘आपले सरकार’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने की सलाह दी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। स्थानीय समस्याओं का निपटारा जल्द हो, इसके लिए उन्होंने अब तालुका स्तर पर भी उद्योग मित्र समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
Maha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
नासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
यह भी पढ़ें:- नासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
बिजली और बुनियादी सुविधाओं पर बड़ा ऐलान
बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिए औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की गई है। बिजली आपूर्ति से जुड़ी लंबित शिकायतों के लिए एक अलग समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। जर्जर सड़कें, जल निकासी (नालियों की व्यवस्था) और सुरक्षा जैसे विषयों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
