Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अखिलेश ने खुद के लिए खोद ली राजनीतिक कब्र’, आजम के मुकदमें वापस लेने का किया ऐलान तो मच गया बवाल!

UP Politics: भाजपा विधायक राम कदम ने अखिलेश यादव के आजम खान से जुड़े बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह मामला कोर्ट में है, सबूतों के आधार पर केस दर्ज हुआ था।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 24, 2025 | 03:54 PM

पूर्व सीएम अखिलेश और आजम खान

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: भाजपा विधायक राम कदम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि सपा की सरकार बनने के बाद आजम खान के खिलाफ सभी ‘झूठे’ मामले वापस लिए जाएंगे।

राम कदम ने अखिलेश के बयान पर सवाल उठाए और कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर ही उनके (आजम खान) खिलाफ केस दर्ज किया था।

भाजपा विधायक राम कदम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आजम खान के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों के पुख्ता साक्ष्य हैं और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर ही केस दर्ज किया था, जिसके चलते वे जेल गए। वर्तमान में उन्हें केवल अग्रिम जमानत मिली है। उन्हें अभी निर्दोष साबित नहीं किया गया है। अगर अखिलेश यादव यह बताना चाहते हैं कि उनकी सरकार आने के बाद क्रिमिनल लोगों को छोड़ा जाएगा और उनके मुकदमे वापस लिए जाएंगे, तो उत्तर प्रदेश की जनता अच्छे से सब कुछ जानती है।”

उन्होंने आगे कहा, “योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधियों को जेल भेजने का काम किया गया, लेकिन अखिलेश यादव की सरकार आएगी तो ऐसे अपराधी जेल से छूटेंगे, जो कहीं न कहीं लूटने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने खुद की राजनीति की कब्र खोद ली है।”

भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों के साथ अलग-अलग इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। किसानों को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जाएगा। सरकार की ओर से किसानों तक मदद पहुंचाई जा रही है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को भी निकाला जाएगा। हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें मुआवजा देने का काम किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें- Mumbai में महिला सिंघम का बोलबाला! 8 पुलिस थानों में महिला सीनियर इंस्पेक्टर तैनात

राम कदम ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैंने शाहरुख खान को देखा, वे बहुत भावुक नजर आए। वे एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं, और फिल्म इंडस्ट्री में निभाए किरदारों के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिलना लाखों प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी हैं तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री कला देखते समय किसी की जाति, धर्म या पंथ नहीं देखते हैं। वे कलाकार की प्रतिभा को देखते हैं। शाहरुख खान को सम्मानित किया गया है, जो गौरव की बात है।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Ram kadam slams akhilesh yadav over azam khan case mumbai news bjp sp controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 03:53 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • UP Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

बसपा में गए तो…आजम की रिहाई से ताजा हो गया सपा नेता का जख्म, बोले- दिल नहीं चाहता आजम खां से मिलूं

2

23 महीने की लंबी कैद के बाद रिहा हुए आजम खान, जानें क्या है पूरा मामला, देखें VIDEO

3

जमानत मिली है…बरी नहीं हुए हैं! आ गया उस BJP विधायक का बयान…जिसके लपेटे में फंसे हैं आजम खान

4

‘अखिलेश ने आजम खान का नहीं दिया साथ’, शहाबुद्दीन रजवी बोले- दिखानी होगी सपा को हैसियत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.