उनको वहीं दफना देंगे…BMC में हार के बाद राज ठाकरे का इमोशनल कार्ड, बोले- यह हमारे वजूद की लड़ाई
Raj Thackeray reaction on BMC result: बीएमसी चुनाव 2026 के नतीजों पर राज ठाकरे का पहला बयान। 6 सीटों पर सिमटी एमएनएस, राज बोले- 'मराठी अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी।'
- Written By: प्रिया जैस
राज ठाकरे (सौजन्य-IANS)
MNS Raj Thackeray: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 25 पर अपना कब्जा जमाया। बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। तो वहीं ठाकरे बंधुओं को हार का सामना करना पड़ा। बीएमसी में उम्मीद से कम सीटों पर मनसे को संतुष्ट होना पड़ा। बीएमसी चुनावों के परिणाम के बाद अब राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
राज ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट कर लड़ाई जारी रहने के संकेत दिए है। उन्होंने लिखा, “सबसे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी चुने हुए कॉर्पोरेटर्स को मेरी तरफ से दिल से बधाई। इस बार का चुनाव आसान नहीं था। यह पैसे और पावर की ताकत और शिवसेना के बीच की लड़ाई थी। लेकिन ऐसी लड़ाई में भी, दोनों पार्टियों के वर्कर्स ने अच्छा मुकाबला किया। इसके लिए उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है।”
शासकों को वहीं दफना देंगे – राज ठाकरे
मराठी लोगों के हित पर उन्होंने कहा, “यह दुख की बात है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस बार उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। अगर उन्हें लगेगा कि मराठी लोगों के खिलाफ कुछ हो रहा है, तो वे उन शासकों को ज़रूर सज़ा दिलाएंगे। हमारे चुने हुए कॉर्पोरेटर्स वहां के शासकों को वहीं दफना देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
300 अश्लील वीडियो: खरात से चार हाथ आगे निकला कोल्हापुर का साहूकार, ब्याज पर पैसे देकर किया महिलाओं का यौन शोषण
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
सस्नेह जय महाराष्ट्र, सर्वप्रथम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेनेच्या निवडून आलेल्या सर्व नगरसेवकांचं मनापासून अभिनंदन. यावेळची निवडणूक ही सोपी नव्हती. अचाट धनशक्ती, सत्तेची शक्ती विरुद्ध शिवशक्ती अशी लढाई होती. पण अशा लढाईत सुद्धा दोन्ही पक्षाच्या कार्यकर्त्यांनी उत्तम… — Raj Thackeray (@RajThackeray) January 17, 2026
महाराष्ट्र हित पर राज ठाकरे ने कहा, “हमारी लड़ाई मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और एक खुशहाल महाराष्ट्र के लिए है। यह लड़ाई हमारे वजूद की है। आप सब जानते हैं कि ऐसी लड़ाइयां लंबे समय तक चलती हैं। हम सब मिलकर एनालाइज़ करेंगे और एक्शन लेंगे कि क्या गलत हुआ, क्या छूट गया, क्या कमी रह गई और क्या करने की ज़रूरत है।”
यह भी पढ़ें – जयचंद की बदौलत जीती बीजेपी! हार के बाद संजय राउत ने तख्तापलट की दी धमकी, बोले- सदन में हमारे 105 लोग
ऑर्गनाइज़ेशन को नए सिरे से बनाएंगे
वापसी का इशारा देते हुए राज ठाकरे ने कहा, “आपको सच में मुझे यह बताने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन फिर भी, मैं आपको बता दूं कि रूलिंग पार्टी और उनके साथ शरण लेने वाले लोग मराठी लोगों को बेइज्जत करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे, चाहे वह MMR एरिया में हो या पूरे राज्य में। इसलिए, हमें अपने मराठी लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी सांस मराठी है। जल्द मिलते हैं। चलो काम पर वापस चलते हैं। चलो अपनी पार्टी और ऑर्गनाइज़ेशन को नए सिरे से बनाते हैं!”
आपको बताते चलें, कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में, 227 वार्ड में से, BJP ने 89 वार्ड जीते, शिवसेना (UBT) ने 65 वार्ड जीते, शिवसेना ने 29 वार्ड जीते, कांग्रेस ने 24 वार्ड जीते, AIMIM ने 8 वार्ड जीते, MNS ने 6 वार्ड जीते, NCP ने 3 वार्ड जीते, SP ने 2 वार्ड जीते, और NCP-SP ने 1 वार्ड जीता।
