महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू

Maharashtra Cooperative Sector: सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र को सहकारिता में रोल मॉडल बताया और सहकारी शिक्षा कोष शुरू करने की घोषणा की। वहीं पालघर के तंदुलवाड़ी किले से 6 छात्रों का रेस्क्यू किया गया।
CM Devendra Fadnavis declared Maharashtra a role model in the cooperative sector. Meanwhile, 6 students were rescued from Tandulwadi Fort in Palghar amid heavy fog.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Cooperative Sector Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से महाराष्ट्र में को ऑपरेटिव सेक्टर को काफी बूस्ट मिला है। इन वजहों से अब हमारा राज्य सहकारिता सेक्टर में देश के लिए रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने यह बात शनिवार को इंटरनेशनल को-ऑपरेटिव डे के मौके पर यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित सहकारिता गौरव अवॉर्ड समारोह में कही।

सीएम ने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने सौ साल पहले सहकारिता आंदोलन के महत्व को समझा और किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान की। आज भी, को ऑपरेटिव ग्रामीण विकास का सबसे असरदार ज़रिया है फडणवीस ने कहा कि आज किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहकारिता की भूमिका अहम है।

नई परियोजनाओं की दूसरी लेयर से दिक्कत

सड़कों और नई परियोजनाओं पर हुए गड्डों को लेकर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कनेक्टिंग लिंक पर दो गड्ढे पाए गए हैं। पूरे लिंक पर कोई गड्ढा नहीं है। काम पूरा होने के बाद बारिश में एक और लेयर आ जाती है। हम उसकी दिक्कतें टेस्ट कर रहे हैं। कोई परेशानी नहीं है।

इस बीच सड़कों और नई परियोजनाओं पर हुए गड्डों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं नई परियोजनाओं पर गड्डों और रिसाव की बातें सामने आई है, लेकिन इसे लेकर पूरे सिस्टम को दोष देना उचित नहीं है। इस समस्या का हल निकल जाएगा। उन्होंने भारी बारिश को दौरान जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

फिर शुरू होगा सहकारी शिक्षा कोष

मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार एक महीने के भीतर सहकारी शिक्षा कोष को फिर से शुरू करेगी। इसका मकसद कुशल कामगारों की एक नई पीढ़ी तैयार करना और राज्य के सहकारिता नेटवर्क को और मजबूत करना है। उन्होंने केंद्र के हालिया नीतिगत सुधारों का भी जिक्र किया, जिनका लक्ष्य जीडीपी में इस क्षेत्र के योगदान को तीन गुना करना है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सहकारिता के क्षेत्र में सबसे मजबूत राज्य बना हुआ है, जहां दो लाख से अधिक सहकारी समितियां है।

तंदुलवाड़ी किला परिसर में 6 टूरिस्ट का रेस्क्यू पालघर

मुंबई जिले के तंदुलवाड़ी किले में छह पर्यटक घने कोहरे के बीच फंस गए। खराब मौसम, घने कोहरे और फिसलन भरे रास्तों का सामना करते हुए, बचाव दल ने सभी छह पर्यटकों का पता लगाया। उन्हें सुरक्षित रूप से नीचे लाया गया।

पर्यटकों की पहचान पालघर के दांडेकर कॉलेज के छात्रों के रूप में हुई। 3 जुलाई को, नालासोपारा, विरार और दहानू के छह पर्यटकों का एक समूह तंदुलवाड़ी किले की यात्रा पर गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com