-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Raj Thackeray Gudi Padwa Speech Maharashtra Debt Missing Children Issue
ड्रग्स, लापता बच्चे और कर्ज में डूबा महाराष्ट्र, राज ठाकरे ने सरकार से पूछा- कहां जा रहा है राज्य
- Written By: अनिल सिंह
Raj Thackeray Gudi Padwa Speech: राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा सभा में महाराष्ट्र सरकार को 11 लाख करोड़ के कर्ज, ड्रग्स और लापता बच्चों के मुद्दे पर घेरा। शिवाजी महाराज के आदर्शों की याद दिलाई।

Raj Thackeray Gudi Padwa Speech (फोटो क्रेडिट-X)
Raj Thackeray On Maharashtra Debt: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। अपनी पार्टी की स्थापना के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने ‘भव्य महाराष्ट्र’ के सपने को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। ठाकरे ने न केवल शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार को घेरा, बल्कि राज्य के बढ़ते कर्ज, कानून-व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर गंभीर आंकड़े पेश कर प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए।
राज ठाकरे ने भावुक होते हुए कहा कि महाराष्ट्र जो कभी नए विचारों की जन्मस्थली था, आज विकास के नाम पर केवल कर्ज की दलदल में फंसता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के खोए हुए वैभव को वापस लाने के लिए लड़ रहे हैं। उनके भाषण में छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का उल्लेख करते हुए वर्तमान राजनीतिक गिरावट पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया।
महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ का कर्ज और गिरती अर्थव्यवस्था
राज ठाकरे ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि महाराष्ट्र पर आज 11 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि पृथ्वीराज चव्हाण के मुख्यमंत्री रहते यह कर्ज करीब 2 लाख करोड़ रुपये था। ठाकरे ने तंज कसा कि मुंबई के कोस्टल रोड जैसे प्रोजेक्ट्स आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को बाहर कर बाहरी लोगों को बसाने की साजिश का हिस्सा लगते हैं। उन्होंने किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के नंबर एक पर होने को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
अगले महीने ST कर्मियों के वेतन पर संकट, आर्थिक मदद नहीं मिली तो थम सकतें हैं लालपरी के पहिए
ये भी पढ़ें- ननद-भाभी के रिश्तों पर सियासत भारी: बारामती उपचुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी में छिड़ी जुबानी जंग
लापता बच्चे और नशीली दवाओं का बढ़ता जाल
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज ठाकरे ने बेहद डरावने आंकड़े पेश किए। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में नवंबर-दिसंबर के दौरान 82 बच्चे लापता हुए, वहीं जनवरी 2025 में नवी मुंबई से 498 बच्चों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें से कई का अब तक पता नहीं चल पाया है। ठाकरे ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में हर साल 4,500 से 5,500 बच्चे गायब हो रहे हैं, जो एक गंभीर सुरक्षा चूक है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में फैल रहे ड्रग्स के कारोबार को लेकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया, तो युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।
महापुरुषों का जातिवाद और महाराष्ट्र का भविष्य
अपने संबोधन के अंत में राज ठाकरे ने महापुरुषों को जाति के चश्मे से देखे जाने की प्रवृत्ति की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के महापुरुषों ने पूरे देश को दिशा दी है, उन्हें किसी एक जाति तक सीमित करना उनका अपमान है। ठाकरे ने कहा कि अगर आज छत्रपति शिवाजी महाराज जीवित होते, तो विधानभवन पहुंचकर इस अराजकता को खुद समाप्त करते। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और वे सत्ता हासिल कर राज्य की तस्वीर बदल देंगे।
Raj thackeray gudi padwa speech maharashtra debt missing children issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Jun 21, 2026 | 07:21 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 07:21 PM6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Jun 21, 2026 | 07:13 PM‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Jun 21, 2026 | 07:13 PMनासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
Jun 21, 2026 | 07:12 PMShilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Jun 21, 2026 | 07:10 PMवाराणसी में ग्रैंड ओपनिंग से पहले रेस्टोरेंट पर टूटा बुलडोजर का कहर, पीडब्ल्यूडी बोला- नुकसान की भरपाई करेंगे
Jun 21, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














