राज ठाकरे सप्ताह में दूसरी बार पहुंचे ‘मातोश्री’, BMC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
Mumbai News: पिछली बार उद्धव ठाकरे शिवतीर्थ निवास पर राज ठाकरे से मिलने गए थे, लेकिन उस समय वे अकेले ही थे। वहीं रविवार को राज ठाकरे परिवार सहित उद्धव ठाकरे के मातोश्री निवास पर पहुंचे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
फाइल फोटो (Image- Social Media)
Mumbai News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे रविवार को अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ गए। यह सप्ताह भर में दूसरी बार है, जब राज ठाकरे ‘मातोश्री’ पहुंचे हैं। पत्रकारों द्वारा इस मुलाकात के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर, राज ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी मां मेरे साथ हैं।”
उनका इशारा इस ओर था कि यह एक पारिवारिक मिलन समारोह है। हालांकि, यह मुलाकात बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों के लिए दोनों चचेरे भाइयों के एक साथ आने की अटकलों के बीच हुई है।
राज ठाकरे पिछले रविवार को भी शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के परिवार के एक समारोह में शामिल होने के बाद ‘मातोश्री’ गए थे। कभी एक-दूसरे से दूर हो चुके दोनों चचेरे भाई, 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद सुलह करते दिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान… मुंबई में ठाकरे भाइयों का महा-शक्तिप्रदर्शन, जानें तारीख, प्लानिंग और कारण
यह भी पढ़ें- डिफेंस एकेडमी में भी रैगिंग…पूर्व सैनिक के बेटे ने किया सुसाइड! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी तक बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा नहीं की है, हालांकि उनके नेताओं ने पुष्टि की है कि यह गठबंधन होने वाला है।
