45 पैसे में पाएं 10 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा ! अब PRS काउंटर पर भी मिलेगी सुविधा

Railway Travel Insurance: रेलवे ने अक्टूबर 2026 से PRS आरक्षण काउंटर पर भी वैकल्पिक यात्रा बीमा की सुविधा शुरू की है। यात्री 45 पैसे प्रति व्यक्ति के प्रीमियम पर 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर चुन सकेंगे।
railway travel insurance prs counter 45-paise 10 lakh cover
रेलवे टिकट यात्रा बीमा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यात्री आरक्षित टिकट बुक करते समय मात्र 45 पैसे प्रति यात्री के प्रीमियम पर वैकल्पिक यात्रा बीमा चुन सकेंगे।

  • 27 अक्टूबर 2026 से रेलवे आरक्षण काउंटरों से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी यात्रा बीमा का विकल्प उपलब्ध होगा।

  • रेल दुर्घटना या अप्रिय घटना में मृत्यु होने पर योजना के नियमानुसार 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा।

Railway PRS Counter Insurance: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेलवे आरक्षण काउंटरों से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्री भी मात्र 45 पैसे प्रति यात्री के प्रीमियम पर 10 लाख रुपए तक का वैकल्पिक यात्रा बीमा प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय रेल ने इस सुविधा का विस्तार यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों तक करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 27 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है।

ई-टिकट वालों को ही मिलती थी,सुविधा

अब तक वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) का लाभ मुख्य रूप से आईआरसीटीसी के माध्यम से ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलता था। नई व्यवस्था के तहत रेलवे आरक्षण काउंटरों से आरक्षित टिकट खरीदने वाले यात्री भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

railway travel insurance prs counter 45-paise 10 lakh cover
नागपुर में जलसंकट पर एक्शन मोड़: 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश, टिल्लू पंप होंगे जब्त

दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए तक का कवरेज

  • रेलवे की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के तहत यात्रियों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

  • मृत्यु होने पर: रेल दुर्घटना या अप्रिय घटना के कारण मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपए। स्थायी पूर्ण दिव्यांगता: 10 लाख रुपए।

  • स्थायी आंशिक दिव्यांगता: अधिकतम 7.5 लाख रुपए।

  • चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती का खर्च: अधिकतम 2 लाख रुपए।

  • पार्थिव शरीर के परिवहन का खर्च: 10,000 रुपए तक।

कैसे ले सकेंगे बीमा का लाभ?

PRS काउंटर पर आरक्षित टिकट बुक करते समय यात्री अपनी इच्छा से यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना मोबाइल नंबर देना होगा और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। बीमा प्रीमियम प्रति यात्री 45 पैसे निर्धारित है। बीमा का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को उनकी पॉलिसी से संबंधित जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। रेलवे आरक्षण कर्मचारी यात्रियों को बीमा विकल्प चुनने में सहायता करेंगे।

railway travel insurance prs counter 45-paise 10 lakh cover
नासिक: जबरन कर्ज वसूली की तो जेल में तुड़वाएंगे पत्थर, DCM एकनाथ शिंदे की फाइनेंस कंपनियों को दो टूक चेतावनी

यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा

रेलवे की इस पहल का उद्देश्य आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी कम प्रीमियम पर यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराना है। मात्र 45 पैसे में 10 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज का विकल्प मिलने से यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की स्थिति में अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com