नागपुर में जलसंकट पर एक्शन मोड़: 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश, टिल्लू पंप होंगे जब्त

Nagpur Water Crisis: नागपुर DM कुमार आशीर्वाद ने 8 महीनों की जलापूर्ति समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया। लापरवाही पर कार्रवाई, 31 दिसंबर तक काम पूरे करने और अवैध टिल्लू पंप जब्त करने के निर्देश दिए।
Tillu Pump Seizure Nagpur
आईएएस कुमार आशीर्वाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर जिले में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए अगले आठ महीनों की जलापूर्ति योजना बनाने के निर्देश।

  • येरखेड़ा, भिवापुर, मौदा, महादुला और रामटेक की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा।

  • नई जलापूर्ति योजनाओं के काम 31 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश।

  • रामटेक में 20 बंद बोरवेल शुरू करने और 32 कुओं की मरम्मत के प्रस्ताव पर जोर।

Tillu Pump Seizure Nagpur: नागपुर जिले में जलसंकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों की अलग-अलग समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने 5 नगर पंचायतों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 8 महीनों के लिए जलापूर्ति की योजना तैयार कर तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

नागपुर जिले के नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में जलसंकट उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक जलस्रोत उपलब्ध कराने, बंद बोरवेल शुरू करने, कुओं की मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज रोकने तथा नई जलापूर्ति योजनाओं के काम निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर देने के निर्देश उन्होंने दिए।

जिला नियोजन भवन में जलसंकट निवारण के लिए आयोजित बैठक में येरखेड़ा, भिवापुर, मौदा, महादुला और रामटेक नगर परिषद व पंचायतों की जलसंकट निवारण उपाययोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संभावित जलसंकट का आराखड़ा तैयार कर आवश्यक कार्यों की प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए गए।

काम में देरी बर्दाश्त नहीं नई जलापूर्ति

योजनाओं के काम निधर्धारित समय में पूरा करने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने नगर पंचायतों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि काम 31 दिसंबर तक पूरा हो जाए। काम में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए, जलापूर्ति योजनाओं के वार्षिक रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों के लिए तत्काल वर्कआर्डर जारी करने को कहा।

रामटेक नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित 32 कुओं की मरम्मत के काम जरूरत के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से शुरू करने के निर्देश दिए गए, कामठी नगर परिषद के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा 17 बोरवेल और 4 कुओं की मरम्मत के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, जरूरत पड़ने पर निजी कुओं का अधिग्रहण करने तथा नदी पर अस्थायी बंधारा बनाने की कार्रवाई करने को भी कहा।

Tillu Pump Seizure Nagpur
फैसले का इंतजार...नागपुर स्नातक चुनाव की मतगणना मानकापुर स्टेडियम में शुरू, 84 टेबल पर 400 कर्मियों का पहरा

टिल्लू पंपों पर जब्ती की कार्रवाई

रामटेक नगर परिषद क्षेत्र में बंद पड़े 20 बोरवेल तत्काल शुरू करने के साथ ही टिल्लू पथों पर जब्ती की कार्रवाई करने को कहा गया, भविष्य में पानी की आवश्यकता को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पानी की दी नई टकियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com