लोनावला-कर्जत घाट में भारी भूस्खलन, 36 घंटे से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 146 ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर
Mumbai Pune Rail Disruption: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग 36 घंटे से ठप है। 146 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और 400 से अधिक कर्मचारी पटरियों से मलबा हटाने में जुटे हैं।
- Written By: रूपम सिंह
लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai Pune Rail Lonavala Karjat Landslide: लोनावला-कर्जत घाट सेक्शन में सोमवार तड़के हुए भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे रेल यातायात 36 घंटे से अधिक समय से पूरी तरह ठप है। मंगलवार को बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन घाट क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में लगातार बाधा आ रही है। मध्य रेलवे तीनों रेल लाइनों को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा है।
ठाकुरवाड़ी-मंकी हिल और मंकी हिल-खंडाला के बीच दो स्थानों पर सोमवार तड़के बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर घाट सेक्शन की तीनों रेल लाइनों पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके कारण देश के सबसे व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर किसी भी दिशा में ट्रेनों का संचालन संभव नहीं हो पाया। मंगलवार को बारिश कुछ कम जरूर हुई, लेकिन घाट क्षेत्र में अब भी रुक-रुककर वर्षा जारी है। पहाड़ियों से मिट्टी और छोटे पत्थर खिसकने का खतरा बना हुआ है। इसलिए मरम्मत का काम
अत्यंत सावधानी से किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चरणबद्ध तरीके से रेल सेवा बहाल की जाएगी। 400 से अधिक कर्मचारी और इंजीनियर लगातार जुटे घाट सेक्शन में मरम्मत कार्य के लिए मध्य रेलवे ने बड़ी मशीनरी और मानवबल तैनात किया है।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू
100 दिन का अभियान फेल! दिन में कार्रवाई, शाम को फिर कब्जा! नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा बेबस
अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग
गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
400 से अधिक कर्मचारी और इंजीनियर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। 10 से 12 जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से पटरियों पर गिरी मिट्टी, चट्टानों और पेड़ों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही ओवरहेड वायर, सिग्नल प्रणाली और रेल पटरियों की गहन जांच भी की जा रही है। सभी सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद ही संबंधित लाइन पर
मुंबई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ेः- मुंबई में बारिश से सड़कों पर गड्ढों की भरमार, 1,808 शिकायतें दर्ज; 64 मामलों में अब भी नहीं हुई कार्रवाई
146 ट्रेनों पर पड़ा असर
घाट सेक्शन बंद होने से मुंबई-पुणे मार्ग और दक्षिण भारत जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मध्य रेलवे के अनुसार अब तक 41 ट्रेनें रद्द, 59 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, 42 ट्रेने शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट और 4 ट्रेनों का समय बदला गया है। इस प्रकार अब तक कुल 146 ट्रेने प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को इगतपुरी-मनमाड-दौंड और सूरत-मनमाड-दौंड जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।
