गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
Amrit Aahar Yojana: गड़चिरोली के कुरखेड़ा में डॉ। ए।पी।जे। अब्दुल कलाम अमृत आहार योजना की रसोइया महिलाओं को पिछले 5 महीनों से मानधन नहीं मिला है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Amrit Aahar Yojana (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Kurkheda Panchayat Samiti: डॉ.ए. पी. जे. अब्दुल कलम अमृत आहार योजना की रसोईयां महिलाओं को पिछले 5 माह से मानधन नहीं मिला है। जिसके कारण महिला कर्मचारियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बीडीओ द्वारा जारी किये गये आदेश से रसोईयां महिलाओं के खाते बंद किये गये। जिसके कारण उन्हें वेतन मिलने में विलंब हो रहा है। वहीं संबंधित ग्रामसेवकों को भी उक्त आदेश के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुटविकास अधिकारी द्वारा जारी किये गये आदेश के कारण पिछले 5 माह से महिलाओं को मानधन से वंचित रहना पड़ रहा है। जिससे महिलाओं को होनेवाली परेशानियों को गंभीरता से लेकर तत्काल उक्त आदेश खारिज करें, ऐसी मांग रसोईयां महिलाओं ने की है। बताया जा रहा है कि, कुरखेडा पंचायत समिति के गटविकास अधिकारी ने भ्रष्टाचार रोकने के लिये एक आदेश जारी किया था।
मानधन भुगतान में देरी
इस आदेश में तहसील के सभी ग्राम पंचायत सभी वित्तीय व्यवहार करते समय गुटविकास अधिकारी के हस्ताक्षर लेना बंधनकारक किया गया, जिससे अल्प मानधन पर काम करनेवाली अमृत आहार योजना के रसोईयां महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Loan App Scam: ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, नागपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
गोंदिया नगर परिषद के स्कूलों में भारी गिरावट, 14 सरकारी स्कूलों में बचे सिर्फ 750 छात्र, 3 स्कूल बंद होने की क
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
इसके अलावा सभी ग्रापं के ग्रामसेवकों को भी बार-बार पंचायत समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इधर पिछले पांच माह से मानधन नहीं मिलने के कारण महिलाओं के सामने जीवनयापन करने का प्रश्न निर्माण हो गया है। जिससे बीडीओ उक्त – आदेश खारिज कर पुराने तरीके से महिलाओं को मानधन दे, ऐसी मांग भी महिलाओं ने की है।
भ्रष्टाचार रोकने उक्त आदेश
पस। कुरखेडा के गुटविकास अधिकारी धीरज पाटिल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पंस अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर वित्तीय भ्रष्टाचार हुआ। यह भ्रष्टाचार रोकने के लिये उक्त आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश जारी करने के का मकसद कुछ गलत नहीं होकर
ये भी पढ़े: गड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
बन मानधन के लिये काटने पड़ रहे चक्कर
रसोइया उषा धुर्वे ने कहा कि मानधन प्राप्त करने के लिये चार-पांच बार ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के चक्कर काटने पड़ रहे है। इससे पहले ग्रापं स्तर से मानधन मिल रहा था। लेकिन प्रशासन के इस निर्णय के कारण महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले ग्रापं स्तर से दिया जाता था मानधन
ग्रामसेवक संगठन सचिव लोमेश किरणापुरे ने कहा कि अमृत आहार अंगणवाडी महिलाओं को इससे पहले ग्रापं स्तर से मानधन निकालकर दिया जाता था। लेकिन बीडीओ के आदेश के बाद बीडीओ की अनुमति बगैर ग्रापं स्तर से मानधन नहीं दिया जा सकता है। जिससे पहले की तरह मानधन देने की प्रक्रिया जारी रखे।
