विदर्भ का नंदनवन चिखलदरा बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर वन-वे ट्रैफिक लागू
Amravati Monsoon Tourism: अमरावती के प्रसिद्ध हिल स्टेशन चिखलदरा में मानसून की बारिश के बाद हरियाली और झरनों का मनमोहक नजारा देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Chikhaldara Tourism (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Chikhaldara Tourism: विदर्भ के नंदनवन और प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल चिखलदरा में मानसून की अच्छी बारिश के बाद प्रकृति का अनूठा सौंदर्य बिखर गया है। चारों ओर फैली पहाड़ियों ने हरी चादर ओढ़ ली है, जिससे यहां का मौसम बेहद सुहाना और विहंगम हो गया है।
इस मनमोहक मौसम का आनंद लेने के लिए अमरावती संभाग सहित पूरे विदर्भ और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक चिखलदरा की सैर के लिए पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से रविवार से ही यहां पर्यटको की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुचारु यातायात के लिए लागू किया ‘वन-वे रूट’: सप्ताहांत (वीकेंड) पर उमड़ने वाली इस भारी भीड़ के कारण चिखलदरा के घाटों और संकरे रास्तों पर वाहनों का दबाव अचानक बहुत बढ़ गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लागू किया वन-वे रूट
पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर ‘वन-वे रूट’ लागू किया गया है। इस वीआईपी और पर्यटन रूट पर वाहनों को एक ही दिशा में संचाि न करने की अनुमति दी गई है, जिससे 1 दिनों की तरह लगने वाले लंबे जाम से पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन का अभियान फेल! दिन में कार्रवाई, शाम को फिर कब्जा! नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा बेबस
अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग
गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
Loan App Scam: ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, नागपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
पर्यटकों की सुरक्षा में पुलिस जवानों का पहरा
पर्यटकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार और रविवार को चिखलदरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, जैसे कि सनसेट पॉइंट, पंचबोल पॉइंट, भीमकुंड और मुख्य चौराहों पर 200 से अधिक पुलिस जवानों का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े: अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
यातायात में कोई बाधा नहीं
पुलिस विभाग की इस मुस्तैदी और नियोजन के चलते इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद भी पूरे चिखलदरा क्षेत्र में कहीं भी यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं हो रही है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और गहरी खाइयों व खतरनाक पॉइंट पर पर्यटकों को सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। पहाड़ियों से बहते झरने, ठंडी हवाएं और चारो ओर छाई हरियाली के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से चिखलदरा आने वाले सैलानी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और मानसून पर्यटन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
