महाराष्ट्र को मिलेगी 2 वंदे स्लीपर ट्रेनों की सौगात, मुंबई-बेंगलुरु और पुणे-नागपुर रूट पर संचालन की तैयारी तेज

Maharashtra Railway News: महाराष्ट्र में दो वंदे स्लीपर ट्रेनें शुरू होने की संभावना है। मुंबई-पुणे-बेंगलुरु और पुणे-नागपुर रूट के लिए तैयारी तेज हो गई है और रैक भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।
Maharashtra may get 2 Vande Bharat Sleeper trains on Mumbai-Pune-Bengaluru and Pune-Nagpur routes. Central Railway has prepared the preliminary timetable proposal.
वंदे स्लीपर ट्रेनों (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Vande Bharat Sleeper Coach: महाराष्ट्र को मिल सकते हैं 2 वंदे स्लीपर कॉरिडोर देश में फिलहाल केवल कोलकाता-गुवाहाटी वंदे स्लीपर ट्रेन का संचालन हो रहा है। अब मुंबई-पुणे-बेंगलुरु और पुणे-नागपुर मार्ग पर वंदे स्लीपर चलने की संभावनाएं तेजी से बढ़ गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने पिछले पुणे दौरे के मौके पर मुंबई-पुणे-बेंगलुरु वंदे स्लीपर सेवा का उल्लेख भी कर चुके हैं।

मध्य रेलवे मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, वंदे स्लीपर के कुछ रैक बेंगलुरु पहुंच चुके हैं और प्रस्तावित सेवाओं के लिए प्रारंभिक योजना तथा समय सारिणी तैयार कर ली गई है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इन ट्रेनों की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। यदि यह योजना साकार होती है, तो मुंबई-पुणे-बेंगलुरु देश का दूसरा और पुणे-नागपुर देश का तीसरा वंदे स्लीपर कॉरिडोर बन सकता है। साथ ही, महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां दो वंदे स्लीपर सेवाएं संचालित होगी।

पुणे से लगातार बढ़ रहा वंदे भारत नेटवर्क

वर्तमान में पुणे से 4 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें मुंबई-पुणे-वर्तमान में पुणे से सोलापुर, मुंबई-पुणे-कोल्हापुर, पुणे-हुबली और पुणे-नागपुर मार्ग शामिल है। इन सेवाओं को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। लेकिन पुणे-नागपुर मार्ग की लंबी यात्रा अवधि के कारण यात्रियों की ओर से स्लीपर ट्रेन की मांग लगातार उठती रही है। मुख्यालय के ही एक सूत्र ने बताया कि पुणे-नागपुर वंदे भारत के कोच 8 से 16 अथवा 20 किये जाने की भी चर्चा चल रही है।

260 वंदे स्लीपर रैक बनाने की योजना

भारतीय रेलवे ने देशभर में 260 वंदे स्लीपर रैक तैयार करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इन आधुनिक ट्रेनों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और महाराष्ट्र के लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। पुणे और नागपुर के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरी पेशा लोग, व्यापारी, उद्योगपति और सरकारी कर्मचारी यात्रा करते हैं।

वंदे स्लीपर ट्रेन शुरू होने से न केवल यात्रा अधिक आरामदायक होगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और शैक्षणिक संपर्क भी मजबूत होगा। फिलहाल यात्रियों की निगाहें रेलवे की अंतिम अधिसूचना पर टिकी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस की पहल और रेलवे बोर्ड की तैयारियों ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि आने वाले समय में पुणे-नागपुर के यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक वंदे स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

मध्य रेलवे मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल ने बाताया की नीला पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त कोच जोड़ने पर काम किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com