Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी की दादी ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं, कांग्रेस पर फडणवीस का पलटवार

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज (3 अक्टूबर) मुंबई में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के कोलंबिया बयान कि आलोचना की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 03, 2025 | 02:03 PM

देवेंद्र फडणवीस और राहुल गांधी (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis slams Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के दौरे पर हैं। इस बीच भारत के लोकतंत्र के खिलाफ राहुल गांधी का एक बड़ा बयान सामने आया। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मच गया। राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी भारत के संविधान की ताकत में विश्वास नहीं करते हैं और इसका एक कारण यह है कि उन्हें भारत का इतिहास नहीं पता है। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संविधान में बदलाव करके भारत में निरंकुश शासन लाने की कोशिश की।”

देवेंद्र फडणवीस का बयान

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, “भारत के लोगों ने उन्हें उखाड़ फेंका, यह भारतीय लोकतंत्र है, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने दिया है। इस लोकतंत्र को कमजोर करने की ताकत किसी में नहीं है। उनकी मानसिकता कमजोर है, स्वाभाविक रूप से, वे संविधान के खिलाफ हैं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं, राहुल गांधी एक सीरियल झूठे हैं।”

Mumbai, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis says, “Rahul Gandhi does not believe in the strength of India’s Constitution, and one reason is that he does not know the history of India. His grandmother, Indira Gandhi, imposed the Emergency and tried to bring autocratic… pic.twitter.com/6mv2YR3HBH — IANS (@ians_india) October 3, 2025

राहुल गांधी का कोलंबिया बयान

राहुल गांधी ने कोलंबिया में जाकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक धर्म, भाषाएं और परंपराएं मौजूद हैं। यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी को जगह देती है। लेकिन आज इस व्यवस्था पर चारो ओर से हमला हो रहा है।

यह भी पढ़ें – कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ के बावजूद सजा भुगत रहा हूं’, धनंजय मुंडे बोले- मैं सिर्फ विधायक और मेरी बहन…

राहुल गांधी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने भारत की तुलना चीन से कर दी। उन्होंने कहा कि, भारत और चीन की व्यवस्था में बड़ा अंतर है। चीन की व्यवस्था बहुत सख्त और केंद्रीकृत है। जबकि भारत की व्यवस्था विविधताओं से भरी हुई है यहां कई भाषाएं, धर्म और परंपराएं हैं। भारत का ढांचा लोकतंत्र पर टिका है और इसी वजह से यह ज्यादा जटिल है। लेकिन इस समय इस पर लगातार हमले हो रहे हैं।

Rahul gandhi grandmother imposed emergency devendra fadnavis slams congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Congress
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

1 करोड़ लो, सीट छोड़ो…धुले में करोड़ों का खेल! शिंदे सेना के प्रत्याशी को BJP का ऑफर, VIDEO वायरल

2

Mumbai: 29 मनपा चुनाव से पहले 68 नगरसेवक निर्विरोध, विपक्ष ने पैसे और दबाव का लगाया आरोप

3

गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी के बाद युवक की हत्या, चार जख्मी, एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

4

नागपुर मनपा चुनाव में भाजपा को घर की चुनौती, पुराने कार्यकर्ताओं की बगावत से बढ़ी मुश्किलें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.