Travel Fraud: वीज़ा दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, पुणे का ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
Maharashtra News: पुणे के एक ट्रैवल एजेंट को विदेश यात्रा के नाम पर 8.25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में MIDC पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीज़ा प्रोसेसिंग के बहाने पासपोर्ट और पैसे लेकर आरोपी फरार हो गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
ट्रैवल फ्रॉड (सौ. सोशल मीडिया )
Travel agent cheating case: मुंबई की MIDC पुलिस ने विदेश यात्रा के बहाने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीपकुमार जायसवाल (45) के रूप में हुई है, जो पुणे के हिंजेवाड़ी-वाकड इलाके में स्थित श्री साई ट्रेवल्स नामक एजेंसी का संचालक है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने व्यवसायी प्रवास साहू और उनके मित्र डॉ. चंदर प्रेम सिंह के परिवार को विदेश यात्रा का झांसा दिया। वीज़ा प्रोसेसिंग के नाम पर उनसे कुल 8.25 लाख रुपये वसूल किए गए। साहू ने आरोपी पर भरोसा कर अपने और परिवार के पासपोर्ट भी उसे सौंप दिए थे।
न वीज़ा मिला, न पैसे लौटे
काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वीज़ा जारी नहीं हुआ, तो साहू को संदेह हुआ। उन्होंने दूसरी ट्रैवल एजेंसी से जानकारी ली, जहां बताया गया कि सामान्य तौर पर वीज़ा प्रक्रिया 20 दिनों के भीतर पूरी हो जाती है। इसके बाद साहू ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, लेकिन जायसवाल ने कोई जवाब नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
MMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई
आखिरकार पीड़ित व्यवसायी ने MIDC पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस को ठगी के ठोस सबूत मिले। इसके बाद आरोपी को पुणे से हिरासत में लिया गया।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया है।
ये भी पढ़ें :- ACB की बड़ी कार्रवाई, नेरुल में CIDCO का सहायक एस्टेट ऑफिसर रंगे हाथ पकड़ा गया
अन्य पीड़ितों की तलाश जारी
MIDC पुलिस का कहना है कि ट्रैवल एजेंसी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और संभावित अन्य पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश यात्रा या वीज़ा प्रोसेसिंग के लिए केवल प्रमाणित एजेंसियों से ही संपर्क करें।
