Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में निजी वाहनों का दबदबा, बेस्ट बसों की हिस्सेदारी 1% से भी कम रह गई

Mumbai News: मुंबई में निजी वाहनों का दबदबा बढ़ गया है। बेस्ट बसों की हिस्सेदारी 1% से भी कम रह गई है। अब आखरी उम्मीदें बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस योजना पर टिकीं हुई है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 27, 2025 | 11:43 AM

मुंबई में निजी वाहनों का कब्जा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News:  मुंबई की पहचान हमेशा से लोकल ट्रेन और बेस्ट बसों से रही है, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। शहर की सड़कों पर निजी वाहनों का दबदबा साफ दिखता है और सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ कही जाने वाली बेस्ट बसों की हिस्सेदारी तेजी से घटकर अब एक प्रतिशत से भी कम रह गई है।

निजी वाहनों का बोलबाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, मार्च 2025 तक मुंबई में 50.54 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 59.34% दोपहिया और 28.72% कारें, जीप व वैगन हैं। यानी करीब 88% वाहन सिर्फ निजी इस्तेमाल के हैं। वहीं, ऑटो रिक्शा का हिस्सा 5.02%, टैक्सी का 3.27% और मालवाहक वाहनों का 0.42% है। सार्वजनिक परिवहन का अहम हिस्सा कही जाने वाली बेस्ट बसें अब केवल 0.73% पर सिमट गई हैं।

बेस्ट बसों की घटती हिस्सेदारी

मार्च 2025 तक बेस्ट के पास 2,731 बसों का बेड़ा था। इनमें से 612 बसें सीधे बेस्ट की और बाकी 2,119 वेट-लीज मॉडल पर चल रही थीं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 91% बसें सीएनजी और इलेक्ट्रिक हैं। बेस्ट ने 2027 तक पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा है। अनुमान है कि इस बदलाव से हर साल करीब 3.18 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें- निजी वाहनों पर भारत सरकार और महाराष्ट्र शासन लिखाकर घूम रहे लोग, पुलिस और प्रेस का टैग भी आम

नए वाहन और ईंधन की खपत

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच 2.94 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए, जो पिछले साल की तुलना में 6.2% ज्यादा है। इनमें 60.87% दोपहिया, 23.94% कारें, 6.26% टैक्सियां, 3.06% ऑटो रिक्शा और 4.43% मालवाहक वाहन शामिल हैं।
ईंधन की खपत में भी पेट्रोल का दबदबा है। मुंबई में 39.83 लाख वाहन पेट्रोल (78.79%) पर चलते हैं, जबकि 5.63 लाख डीजल, 4.35 लाख सीएनजी और करीब 48,854 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं।

जाम और प्रदूषण की बड़ी चुनौती

निजी वाहनों की बढ़ती संख्या से मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में उम्मीदें बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस योजना और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के प्रयासों पर टिकी हैं। आने वाले वर्षों में ये कदम कितने कारगर साबित होंगे, इस पर सबकी निगाहें हैं।

Private vehicles dominate mumbai best buses share falls to less than 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 11:43 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद, गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ का दिखेगा असर

2

पश्चिम रेलवे पर लोकल टिकट के लिए QR कोड बंद, यात्री कर रहे थे गलत इस्तेमाल

3

मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे पाटिल मुंबई रवाना, 29 अगस्त से आजाद मैदान में भूख हड़ताल की घोषणा

4

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की दलील, विधेयक पर मंजूरी सिर्फ राज्यपाल-राष्ट्रपति देंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.